Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नगर पालिका अध्यक्ष भी मिले पाॅजिटिव

रविवार को जिले में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसमें वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष भी शामिल है। इसके एक दिन पूर्व ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को पॉजिटिव पाया गया था। बताया जा रहा है ये सभी 1 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आशंका है यहीं किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से वे भी संक्रमित हो गए। रविवार को पॉजिटिव पाए गए मरीजों में मांझापारा से वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा एक व्यापारी के परिवार 85 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही झुनियापारा में दो युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को एक बार फिर भानुप्रतापपुर के कन्हारगांव एसएसबी कैंप में एक जवान को पॉजिटिव पाया गया है। जवान कैसे संक्रमित हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने बताया दौरा व कार्यक्रमों में जाने के दौरान आशंका है कि किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हो गई।

  • 6170 - कुल पॉजिटिव
  • 120 - कुल एक्टिव


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ncvNfC
via IFTTT

No comments