Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सेना व पुलिस में भर्ती के लिए युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण

पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय थल सेना, जल सेना, वायु सेना और समस्त अर्धसैनिक बल व पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक लड़के-लड़कियां जिनकी उम्र 15 वर्ष से अधिक है माकड़ी ब्लॉक में हाई स्कूल मैदान में रविवार को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में 120 लड़के एवं 45 लड़कियों ने हिस्सा लिया। जिसमें पूर्व सैनिक संरक्षक सुब्रत साहा, अध्यक्ष सूरज कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव उमेश साहू , कोषाध्यक्ष उपेंद्र सेन, पूर्व सैनिक तरसेम सिंह, चेतन वर्मा, बाबू लाल देवांगन ने नौजवानों को सेना भर्ती में नियुक्त होने के लिए शारीरिक एवं शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए हाई स्कूल माकड़ी के प्राचार्य एमआर नाग, प्राचार्य हाईस्कूल लुभा बीआर लवत्रे, सरपंच माकड़ी हेमलाल वटी, मंडल महामंत्री संजीव ग्वाल, जनपद उपाध्यक्ष माकड़ी गौतम साहू, रोशन सेन, पीआर नेताम, आरके कौशिक और आईएल मण्डावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षण में इलाके के बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया एवं हर एक प्रशिक्षण को बारीकी से सीखने एवं समझने में उत्साह दिखाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Free training to youth for recruitment in army and police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ncHFhE
via IFTTT

No comments