Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एसपी सिंह ने कहा- किसी प्रकार की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का मात्र एक ही मंत्र है मेहनत

शुक्रवार की सुबह रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह उर्दना पुलिस ग्राउंड पहुंचे आरक्षक भर्ती के लिये फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की। युवाओं से मिलकर प्रोत्साहित किया। आरक्षक भर्ती में फिजिकल टेस्ट की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को उर्दना पुलिस लाइन में प्रशिक्षित जवानों की टीम सुबह 6 से 9 बजे तक प्रशिक्षण दे रही है । प्रशिक्षण के लिए शिक्षा विभाग से पीटीआई की व्यवस्था की गई है । प्रतिदिन 75-80 युवक व युवतियां सुबह ट्रेनिंग कैम्प में शामिल हो रहे हैं।

युवाओं में भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन जिले से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राउंड पर तैयारियों को देख रहे हैं। शुक्रवार को एसपी रायगढ़ पुलिस ग्राउंड ट्रेनिंग कैम्प पहुंचे। दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद और गोला फेंक की ट्रेनिंग ले रहे युवाओं को अपनी ओर से खेल की बारीकियां समझाईं। उसके बाद पुलिस ग्राउंड में युवाओं से सामूहिक चर्चा कर अपने वक्तव्य से उन्हें भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रोत्साहित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उर्दना में जवानों को सफलता का मंत्र देते एसपी संतोष कुमार सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3563vNT
via IFTTT

No comments