आरयूबी के लिए भूमि अवाप्ति की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया
रेलवे फाटक 76 पर निर्माणाधीन अंडरपास के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला एक साल बाद भी अटका हुआ है। आरयूबी के लिए पांच सौ फिट भूमि अवाप्ति की कार्रवाई में देरी के कारण वार्ड 3 व 70 गांवों का रास्ता प्रभावित है। निर्माण कंपनी ने रेल लाइन के नीचे बक्से डालकर काम बंद कर दिया था। अंडरपास चालू करने की मांग को लेकर दर्जनों लोगों ने उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता को ज्ञापन दिया।
पार्षद महेंद्र गोयल व राकेश शर्मा ने बताया कि अंडरपास को लेकर एक साल से लोग संघर्ष कर रहे हैं। नगर पालिका व भूमि अवाप्ति अधिकारी लगातार आश्वासन दे रहे हैं। लेकिन जमीन अधिग्रहण तक नहीं हो पाया। लोगों ने विधायक सुरेश मोदी व पालिकाध्यक्ष को भी ज्ञापन दिए।
उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता ने मामले में कार्रवाई तेज कराने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में राकेश शर्मा, संतोष जांगिड़, मनोज बंसिया, महेंद्र गोयल, जगदीश चाहर, बनवारी, पूरण, जयसिंह, नन्दसिंह, रोहिताश, प्रवीण, रावत सिंह, श्रीराम व धूड़मल मिठारवाल शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35lOuYe
via IFTTT
No comments