Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बुजुर्ग महिला की हत्या, बेटा ही निकला आरोपी

विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा में एक हत्या का मामला सामने आया। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे थाना प्रभारी विश्रामपुरी को दूरभाष से सूचना मिली कि गांव की 62 वर्षीय महिला हेमबाई ठाकुर की अचानक मौत हो गई है जिसके अंतिम संस्कार के लिए सभी एकत्र हो रहे हैं। घटना की सूचना थाना प्रभारी रविशंकर ध्रुव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं डीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर भेजा।
प्रारंभिक पूछताछ में मृतिका के बेटे हरेश ठाकुर ने समाज के सभी लोगों को अपनी मां की मौत का कारण अत्यधिक शराब सेवन करना बताया था। पुलिस ने भी वहां पहुंचकर देखा कि समाज के लोग अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठे हो रहे थे लेकिन घटनास्थल का निरीक्षण करने एवं शव परीक्षण के बाद समयचक्र पूछने से मृतिका के बेटे द्वारा पुलिस को संतोषप्रद जवाब न दे पाने पर पुलिस को संदेह हुआ। हरेश यह बताने की कोशिश कर रहा था कि उसकी मां की प्राकृतिक मौत हुई है। इस तरह हरेश घटना को छुपाने की कोशिश कर रहा था। फॉरेंसिक टीम ने भी बताया कि मौत सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है इसके बाद पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका अत्यधिक शराब का सेवन करती थी व उसका बेटा भी शराब पीने का आदी और आपराधिक प्रवृित्त का था एवं उनके बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था।

आरोपी ने कबूल किया अपराध
कड़ाई से पूछताछ करने पर हरेश ठाकुर ने अपना जुर्म कबूल किया और पूरा घटनाक्रम की जानकारी देते बताया कि 3 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे हरेश ठाकुर का उसकी मां के साथ विवाद हुआ जिससे हरेश ठाकुर तैश में आकर अपनी मां हेमबाई ठाकुर का गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हरेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी जब्त कर लिया। जिसके बाद विश्रामपुरी थाना ने मामले में तत्काल सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Elderly woman murdered, son turned out to be accused


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MrsaFZ
via IFTTT

No comments