Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जिलाबदर संजू गावड़े इलाके में ही था, छेड़खानी और चोरी भी की

छह माह पहले जिला कलेक्टर द्वारा कन्हारगांव के संजू गावड़े को जिलाबदर घोषित कर जिले से बाहर रहने आदेश दिया गया था। इसके बावजूद वह क्षेत्र में रहकर छेड़छाड़ और चोरी को अंजाम दे रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी जिसे कन्हागांव से सुबह गिरफ्तार किया गया। उसके साथ खिलेश साहू को भी गिरफ्तार किया गया तथा इसके कब्जे से एक बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की गई।
थाना प्रभारी शशिकला उइके ने बताया जिलाबदर संजू गावड़े 29 वर्ष और बसंतनगर के खिलेश साहू 25 वर्ष दोनों 27 नवंबर को कन्हारगांव क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी थे और फरार हो गए थे। दोनों की तालाश की जा रही थी। सुबह टेढ़ईकोंदल में होने की जानकारी मिली जहां टीम भेजी गई लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद उसके कन्हारगांव में होने की जानकारी मिली जहां से गिरतार किया गया। दूसरे आरोपी खिलेश साहू को मुख्य चौक भानुप्रतापपुर से पकड़ा गया। मामले में तीसरा आरोपी शुभम पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। छेड़छाड़ के बाद फरार होकर संजू और खिलेश साहू ने दमकसा क्षेत्र में एक मिक्चर मशीन चोरी कर ली थी और मशीन को कांकेर शीतलापारा में लवारिस छोड़ दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oxXFMU
via IFTTT

No comments