बीएड अंतिम वर्ष की शेष रही परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय एवं संभाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलों के संबद्ध सभी महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम से संचालित बीएड अंतिम वर्ष की कोविड-19 के कारण शेष रही परीक्षाएं 5 जनवरी से प्रारंभ होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. केआर. गेनवा ने बताया कि इनके प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। प्रो. गेनवा ने बताया कि एलएलबी प्रथम, द्वितीय वर्ष तथा बीए, बीबीए एलएलबी एवं डिप्लोमा और विवि की शेष रही अंतिम वर्ष की अन्य सभी परीक्षाएं 15 जनवरी से प्रस्तावित हैं। इन सभी कक्षाओं की समय सारणी जल्द ही विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38WEbLa
via IFTTT
No comments