Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोनाकाल में गुड गवर्नेंस करने वाले देश के टॉप ब्यूरोक्रेट्स में एसपी संतोष भी शामिल

देश के नौकरशाहों के लिए बने ब्लॉगिंग वेबपेज ब्यूरोक्रेट्स इंडिया ने देशभर के 20 नौकरशाहों को चुना है, जिन्होंने कोरोना के दौरान गुड गवर्नेंस से बड़े वर्ग को राहत दी। इसमें एसपी संतोष सिंह द्वारा चलाए गए अभियान...एक रक्षासूत्र मास्क को सराहा गया है। कोरोनाकाल में नाउम्मीदी और निराशा के बीच देश के कुछ ब्यूरोक्रेट्स ने ऐसा काम किया जिससे न केवल कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सफलता मिली और सकारात्मक माहौल बना।

लोगों के सहयोग से 12 लाख से अधिक मास्क बांटे

कोरोनाकाल में गुड गवर्नेंस के तौर पर एसपी संतोष सिंह के मास्क अभियान को शामिल किया गया है। एसपी ने कोरोना के दौरान मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक और प्रेरित करने के लिए...इस रक्षाबंधन एक रक्षासूत्र मास्क का...अभियान की योजना बनाई। जिला पुलिस ने आमलोगों के सहयोग से चले इस अभियान में 12 लाख से अधिक मास्क बांटे और कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस अफसर संतोष सिंह ने महासमुंद एसपी रहते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग में बेहतर काम किया था जिसके लिए उन्हें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों चैम्पियन ऑफ चेंज का सम्मान मिला था। बीएचयू और जेएनयू के छात्र रहे एसपी संतोष सिंह ने कोरोना के दौरान सोशल मीडिया पर लाइव आकर सिविल सर्विसेज और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SP Santosh was also included in the top bureaucrats of the country who had good governance in the coronary


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X4iTWv
via IFTTT

No comments