Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पंचायत भवन में महिला सरपंच से उपसरपंच और पंच ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

पंच कार्यालय में घुसकर महिला सरपंच से उपसरपंच और पंच ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारी समझाने गए तो उन्हें भी धमकाया। उतई पुलिस ने शुक्रवार देर रात सेलूद के वार्ड-3 निवासी महिला सरपंच खेमिन साहू की शिकायत पर गांव के उपसरपंच चंद्रकांत यादव निवासी वार्ड 16 और पंच गंगाराम निर्मलकर निवासी 11 के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,34 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया।

महिला सरपंच ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह पंचायत कार्यालय में बैठकर शासकीय कार्य कर रही थी। इसी दौरान पंच और उपसरपंच भी कार्यालय आ गए। दोनों पंचायत का हिसाब-किताब और मीटिंग संबंधी जानकारी मांगने लगे। उन्होने कुछ ऐसी जानकारी मांगी जिसके लिए सचिव का उपस्थित होना अनिवार्य था। उन्हें जैसे ही बताया कि सचिव हड़ताल पर गया है। उसके लौटने पर ही जानकारी मिल पाएगी। इस बात पर दोनों नाराज हो गए और मारपीट करने लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Panchayat Bhavan, the woman sarpanch was beaten up by the sub-sarpanch and the panch threatened to kill her


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XsrOkU
via IFTTT

No comments