Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पंचायत सचिव को हटाने निकाली रैली, कार्यालय का घेराव

फरसाबहार ब्लाॅक के ग्राम पंचायत भेलवा के ग्रामीणों ने गुरुवार को पंचायत सचिव को हटाने की मांग को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
तीन दिन पहले फरसाबहार के ग्रापं भेलवा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव सुनीता भगत को हटाने की मांग की थी। ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौपने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से भेंलवा के ग्रामीण जनपद कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव की अनियमितता एवं पंचायत कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सचिव के खिलाफ आरोप लगाते हुए कलेक्टर, जिपं सीईओ, जनपद सीईओ सहित कुनकुरी विधायक यूडी मिंज, डीडीसी विष्णु प्रसाद कुलदीप, डीडीसी नवीना पैकरा को भी आवेदन देकर गुहार लगा चुके है। उसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को आवेदन देकर तीन दिन के भीतर मांग पुरी नहीं होने पर 7 जनवरी को जपं का घेराव करने के लिए आवेदन दिया था। जिस पर कार्रवाई नहीं होने पर फरसाबहार में रैली निकाल कर जनपद कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों के आक्रोश को देख नदारद हो गए अधिकारी
फरसाबहार में जब भेंलवा के ग्रामीणों ने रैली निकाल कर जनपद कार्यालय घेराव करने पहुंचे तो फरसाबहार थाना प्रभारी प्रदीप सिदार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने दल बल के साथ पहुंच गए थे। लेकिन जब ग्रामीण कार्यालय पहुंचे तो वहां के मुखिया ही गायब मिले। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के सीईओ के गायब हो जाने पर सीईओ को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर कार्यालय के सामने ही धरने में बैठ गए थे। ग्रामीणों के धरने में बैठने के कुछ देर के बाद सीईओ मौके पर पहुंचे।

करारोपण अधिकारी को दिया गया प्रभार
ग्रामीणों ने ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे जनपद पंचायत के सीईओ एससी कच्छवाहा ने ग्रामीणों चर्चा करते हुए कहा कि सचिवों का हड़ताल चल रहा। जिसको देखते हुए पुरे पंचायतों में करारोपण अधिकारियों को काम करने का जिम्मा दिया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत भेंलवा में करारोपण अधिकारी वहां का प्रभार दिया जा रहा है। पंचायत का संचालन करने के लिए नमूना हस्ताक्षर करने के लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों ने हड़ताल समाप्त होते ही सुनीता भगत को भेंलवा ने हटाने की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rally removed to remove panchayat secretary, siege of office


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s7fww8
via IFTTT

No comments