Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

फर्जी दस्तावेज के जरिए अनुकंपा नियुक्ति हथियाने का मुकदमा

फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकारी नाैकरी हथिया लेने का मामला सदर थाने में दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने साैतेले भाई पर आराेप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार दूजोद निवासी प्रहलाद सिंह ने रिपाेर्ट दी है कि उसके पिता बद्रीसिंह ने उसकी मां की माैत के बाद चंद्रकला नाम की महिला के साथा शादी कर ली थी। उसके पिता पशु पालन विभाग सांवली राेड में पशुधन सहायक के पद पर कार्यरत थे। जिनकी ड्यूटी के दाैरान 1993 में माैत हाे गई।

साैतेली मां ने अपने बेटे शेर सिंह के नाम का आवेदन कर उसकाे नाैकरी लगवा दी। प्रहलाद सिंह का आराेप है कि उसके पिता के वैध उत्तराधिकारी वह खुद और उसकी बहन थी। इधर, शेर सिंह का कहना है कि अनुकंपा नियुक्ति की पहली हकदार मृतक की पत्नी हाेती है। लेकिन, उसकी मां उस पर आश्रित हाेने के कारण सरकारी नियमाें के तहत उसकाे नाैकरी मिली है। गलत दस्तावेज लगाने के आराेप लग रहे हैं ताे जांच हाे जाएगी। आराेप है कि इन लाेगाें ने पहले भी साेशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lj4kfn
via IFTTT

No comments