Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

वन विभाग की टीम ने घर में घुसा भालू पकड़ा

ग्राम धनेसरा में शनिवार की सुबह ग्रामीण के घर में घुसकर चहल-कदमी करता रहा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। विभाग का अमला द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1 बजे भालू को पकड़ने में कामयाबी मिली।

शनिवार को सुबह 6 बजे ग्राम धनेसरा निवासी नरेश नेताम पिता बंशी लाल नेताम के घर नर भालू घुस आया। घुसने के बाद भालू पूरे घर में घूमता रहा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी कैलाश सिंह ठाकुर अमले के साथ पिंजरा लेकर पहुंचा।

विभाग के कर्मचारी के सहयोग से 5 घंटे के मशक्कत के बाद दोपहर 1 बजे भालू को पिंजरे में पकड़ा गया। भालू की उम्र 6 से 7 वर्ष व पूरी तरह से स्वास्थ्य बताया जा रहा है। भालू का स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सक द्वारा करने के बाद उसे जंगल ले जाकर छोड़ा गया। इस दौरान वन विभाग के जागर सिंह ठाकुर, मुकेश मरकाम, गौतम एल्मा, राजकुमार कुलदीप, तमेश सिन्हा आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Forest Department team caught bear entering home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38upss7
via IFTTT

No comments