Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बदला लेने प्रेमिका के जरिए युवक को झूठे प्यार में फंसाया, सुनसान जगह पर बुलाकर चाकू से रेता गला

सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के अचानकपुर गांव में हनी ट्रैप का शिकार हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बदला लेने के लिए आरोपी ने अपनी प्रेमिका की मदद से युवक को झूठे प्यार में फंसाया। फिर सुनसान जगह पर बुलाकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। टीवी पर क्राइम शो देखकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को धारा 302 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 3 जनवरी की है। अचानकपुर गांव के खेत में पुलिस को एक युवक की लाश मिली थी। युवक की पहचान गिरधर पिता शिवलाल कौशिक (18) बम्हनी के रुप में की गई। पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने पर मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी लक्ष्मी पाली को पकड़ा। फिर अिनल कौशिक को गिरफ्तार किया।

कॉल डिटेल के माध्यम से हत्यारों का क्लू मिला
लोहारा टीआई अनिल शर्मा बताते हैं कि शव मिलने पर उसकी पहचान जरुरी थी। शव के बाएं हाथ पर एक टैटू बना था, जिसमें अंग्रेजी में जी लिखा था। इसी टैटू के आधार पर शव की पहचान गिरधर कौशिक के रुप में हुई। मृतक का कॉल डिटेल खंगालने पर हत्यारों का सुराग मिला। मृतक की पिछले डेढ़ महीने से आरोपी लक्ष्मी से बात हो रही थी। मौत से पहले भी मोबाइल पर अंतिम कॉल उसी का था। इसी के बाद पुलिस का संदेह गहराया और जांच किए।

बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था, बदला लेने गिरधर काे मार डाला, पूछताछ में गुनाह कबूला
पूछताछ में पता चला कि मृतक गिरधर का आरोपी अनिल कौशिक की बहन से प्रेम संबंध था। दो महीना पहले आरोपी ने अपनी बहन के साथ मृतक काे आपत्तिजनक हालत में देखा था। तभी से उसने गिरधर की हत्या का मन बना लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपनी प्रेमिका लक्ष्मी पाली की मदद ली। प्लानिंग के तहत आरोपी लक्ष्मी ने मृतक को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया। करीब डेढ़ महीने तक दोनों में फोन पर लगातार बातें हुई। वारदात वाले दिन अचानकपुर में सुनसान जगह पर गिरधर को मिलने के लिए बुलाया। जहां आरोपी अनिल और लक्ष्मी ने पहले गमछे से गला घोंटा, फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

लक्ष्मी के दो बच्चे हैं, आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी
पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए जब लक्ष्मी का कॉल डिटेल खंगाला ताे आरोपी अनिल कौशिक से उसके रिलेशनशिप का पता चला। आरोपी लक्ष्मी पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद अारोपी अनिल के साथ उसके प्रेम संबंध थे, जिसके कहने पर मृतक को हनी ट्रैप में फंसाकर इस पूरे वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लक्ष्मी पाली निशानदेही पर आरोपी अनिल कौशिक की गिरफ्तारी हुई, जिसके साथ वह रिलेशनशिप में थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने गिरधर की हत्या करना कबूल किया है। इसके लिए बाकायदा प्लानिंग की फिर घटना को अंजाम दिया।

गमछा व चाकू को नाले में फेंका, सिपाहियों ने तलाशा
पूछताछ के दौरान बताया गया कि वारदात के बाद आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त गमछा और चाकू को अचानपुर के नाले में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तलाश शुरु की। गमछा तो आसानी से मिल गया, लेकिन चाकू को ढूंढने काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के दो सिपाही चुंबक लेकर नाले में चाकू को ढूंढने लगे। दो दिन की बड़ी मशक्कत के बाद चाकू मिला। मामले में आगे कार्रवाई जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Through revenge girlfriend, implicated the young man in false love, calling a deserted place and strangling Rita with a knife


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bjGMSj
via IFTTT

No comments