रासेयो स्वयंसेवकों ने गोद ग्राम में शिविर लगाकर किया कोरोना के प्रति जागरूक
शाउमावि तुमला के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा गोद ग्राम दलटोली में एक दिवसीय जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच आशाराम सिदार ने मानव तस्करी विषय महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। वहीं आंगनबाड़ी मितानिन ने टीकाकरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा कोरोना महामारी विषय पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें कोरोना का कारण लक्षण एवं उससे बचाव के उपाय बताए गए। सरकार के द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के बारे में बताते हुए उसके पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी हरेकृष्ण साहू के नेतृत्व में जागरूकता निकाली गई और कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। हरेकृष्ण साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जागरूकता का प्रसार करने के लिए हम यथा संभव प्रयास करते रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MFxjdH
via IFTTT
No comments