बाइक को टक्कर मार घर में जा घुसा ट्रक, फिर पलट गया
ग्राम चवेला में शनिवार को रात्रि 8 बजे ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद एक घर में जा घुसा। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमा सीजी 04 डीपी 1003 धान भर कर चवेला के पास आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बांसला निवासी गजानंद सिन्हा (50) को टक्कर मारते हुए घर में घुस गया। ट्रक इसके बाद पलट गया। हादसे में बाइक सवार ट्रक के नीचे दब गया था, जिसे मशक्कत के बाद जेसीबी व लोगों की मदद से निकाला गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए भानुप्रतापपुर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद था।
प्रतिबंध के बाद भी भारी वाहनों का आना जाना जारी : इस मार्ग में भारी वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी वाहन चालक इस मार्ग पर वाहन तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं। इसके चलते पहले भी दो घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं दिख रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Yr8ck
via IFTTT
No comments