Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर की टक्कर में दो घायल

शुक्रवार की सुबह महानदी से रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर पामगढ़ की ओर से बकरा लेकर पिकनिक मनाने चंद्रपुर जा रहे स्कॉर्पियो से हो गई। ट्रैक्टर चालक पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रही स्कार्पियो का चालक अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर पर ही गाड़ी चढ़ गई। दो लोग घायल हुए। सड़क पर खड़ी गाड़ियों को पुलिस ने जेसीबी से अलग कराया। घायलों को 112 की टीम ने बिलासपुर अस्पताल पहुंचा दिया।

एफआईआर नहीं होने के कारण घायलों की जानकारी नहीं मिल सकी है। टीआई एमएल शर्मा के अनुसार शुक्रवार सुबह राहौद नगर के पेट्रोल पंप के पास बिलासपुर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने शिवरीनारायण से रेत भर कर आ रही ट्रैक्टर को टक्कर मात दी। ट्रैक्टर इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही स्कॉर्पियो के सामने का भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक पेट्रोल भरवाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था। उसी समय स्कॉर्पियो में बकरा लेकर चंद्रपुर के लिए निकले थे, स्कॉर्पियो पामगढ़ नेवराबंद की बताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्कार्पियों की टक्कर से ऐसी हो गई ट्रैक्टर की हालत।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3563byF
via IFTTT

No comments