Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नए कोरोना मामलों में कई यात्रा से लौटे लोग, अफसर-नेताओं में संक्रमण इसी से

दिसंबर माह तथा जनवरी के शुरूआती दिनों में राजधानी में कई प्रमुख नेता और अफसर कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। यही नहीं, बीते एक माह से देवेंद्र नगर, शैलेंद्र नगर, ऑफिसर्स कॉलोनी, अवंति विहार, जैसे पॉश इलाकों में इन दिनों ज्यादा केस निकल हैं। हेल्थ अफसरों ने इसकी स्टडी की तो यह बात सामने आई कि अभी जितने भी लोग कोरोना पाजिटिव हो रहे हैं, उनमें से ज्यादातर की ट्रैवल हिस्ट्री निकल रही है। इस वजह से उनके परिवार भी पाजिटिव हो रहे हैं और संपर्क में आने वाले भी। डाक्टरों में चर्चा यह भी है कि जो भी दिल्ली जाकर लौट रहे हैं, उन्हीं में पाजिटिव केस ज्यादा निकल रहे हैं। हालांकि स्ट्रेन-2 का मामला अब तक सामने नहीं आया है।
नए साल के मौके पर शहर के बहुत सारे लोग आसपास के शहरों के अलावा अन्य राज्यों में एक से पांच दिन तक रहकर आए हैं। इसी वजह से डाक्टरों ने पाजिटिव हुए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया है। यह बात सामने आई है कि पिछले दो हफ्ते में तो अधिकांश कोरोना पाजिटिव लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री निकली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। नए साल में शहर में कोरोना का संक्रमण कितना फैल रहा है। इसकी पड़ताल के लिए ही हेल्थ विभाग सभी कोरोना पॉजिटिव की ट्रैवल हिस्ट्री का विश्लेषण भी कर रहा है। ताकि किस शहर से कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं ये देखा जा सके। पिछले साल गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, ईद, दशहरा दिवाली जैसे त्योहारों के बाद कोरोना के मामलों का डाटा विश्लेषण किया गया। इन सब पर शादियों का सीजन सबसे भारी रहा था। शादियों के सीजन के दौरान ही केस बढ़ने लगे थे और मुहूर्त खत्म होने के 10 दिन बाद तक ज्यादा केस आए थे। लेकिन उसके बाद केस कम होने लगे थे, जो अब कुछ बढ़े हैं।

तारीख जांच
25 दिसंबर 23408
26 दिसंबर 24730
27 दिसंबर 17662
28 दिसंबर 29500
29 दिसंबर 29977
30 दिसंबर 28821
31 दिसंबर 28690
1 जनवरी 22928
2 जनवरी 25546
3 जनवरी 17019


कोरोना जांच लगातार सिमट रही
25 दिसंबर के बाद से प्रदेश में कोरोना जांच में सुस्ती देखी जा रही है। इस दौरान हर दिन 30 हजार के टारगेट से कम जांच हुई है। 3 जनवरी को केवल 17019 सैंपल की जांच हो पाई। हालांकि ये रविवार का दिन था। रविवार के दिन आमतौर पर कोरोना जांच के लिए कम ही लोग आते रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pSUEXR
via IFTTT

No comments