Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

प्रोडक्ट के साथ गोबर का उपयोग बायो गैस प्लांट के लिए करें, इससे आमदनी बढ़ेगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाम 5.15 बजे संबलपुरी गौठान का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने घूम-घूमकर गौठान का निरीक्षण किया। समूहों द्वारा बनाए गए गोबर के प्रोडक्ट के बारे में महिलाओं से चर्चा की।
संबलपुरी में 19 एकड़ में फैले गौठान के बारे में मुख्यमंत्री ने काफी सराहना की। अलग-अलग महिला समूहों ने अपने गोबर से बने प्रोडक्ट को दिखाने के लिए स्टॉल बनाकर रखा था। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से मिलकर उनके गोबर के प्रोडक्टस के बारे में बातचीत की।

महिलाओं ने बताया कि गोबर से जुड़े प्रोडक्ट की मार्केट में काफी अच्छी डिमांड है। इसलिए वे लगातार इसे जारी रखी हुई है। सभी स्टॉल से बात करने के बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसके बाद बंधी गायों को चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने भवन, सड़क, बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देशित करते हुए समस्याओं को समाधान करने के लिए कहा। अंत में कलेक्टर और आयुक्त से चर्चा करते हुए गौठान में बायो गैस प्लांट बनाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने जल्द ही इसकी तैयारी करने पर हामी भरी।

बाल उद्यान में शहर विकास के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषण की

कोसमनारा स्थित बाल उद्यान का लोकार्पण किया। जनप्रतिनिधियों से चर्चा और निगम को शहर के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। मेयर जानकी काटजू ने शहर विकास के लिए 60 करोड़ रुपए देने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोसमनारा बाबाधाम राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आस्था का केंद्र है।

यहां सत्य नारायण बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, मंदिर के पास गार्डन बनने से यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को गार्डन के माध्यम से हरा-भरा माहौल मिलेगा। एमआईसी सदस्य कमल पटेल ने पेंशन योजना और पार्षद निधि बढ़ाने की मांग रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल और पार्षद संजय देवांगन ने स्लम क्षेत्र के लोगों को पट्‌टा वितरण करने की मांग रखी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गौ माता की पूजा करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/350x2Z1
via IFTTT

No comments