Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पखांजूर का हार्डवेयर कारोबारी रायपुर में पाॅजिटिव मिला, दुकान-मकान के 100 मीटर का इलाका सील

इलाज के सिलसिले में वर्तमान में रायपुर में रह रहा पखांजूर का हार्डवेयर व्यापारी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। इसके बाद नगर में हड़कंप मच गया क्योंकि वह चार दिन पहले पखांजूर में अपने रिश्तेदारों से मिलता रहा। इसके साथ ही अपने दुकान में बैठ ग्राहकों के संपर्क में भी आया।
संक्रमण के खतरे को देखते विभाग ने सौ मीटर दायरे को सील कर दिया है। रिपोर्ट 24 जुलाई को पॉजिटिव आई। इसके बाद व्यापारी की जानकारी जुटाई गई तो पता चला व्यापारी 18 जुलाई को रायपुर से पखांजूर आया था। चार दिनों तक पखांजूर में रहने के बाद 22 जुलाई को वापस रायपुर चला गया था। इस दौरान वह अपने रिश्तेदारों के घर गया।

मरीज को बचाने परिजनों ने बोला झूठ
प्रदेश से जब पखांजूर के व्यापारी के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने की रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच पड़ताल करने उनके घर पहुंची। यहां परिजनों ने टीम को झूठी जानकारी देते बताया कि व्यापारी 20 दिन पहले घर आया था। परिजनों के जवाब से टीम संतुष्ट नहीं थी। आसपास के व्यापारी व अन्य लोगों से जानकारी जुटाई तो हकीकत समाने आई कि वह चार दिन पूर्व ही पखांजूर आया था। इसके बाद टीम ने दोबारा मरीज के घर पहुंच पूछताछ शुरू की और दुकान व मकान को भी सील कर दिया।

संपर्क में आए 26 लोगों की पहचान, 15 का लिया सैंपल
पाॅजिटिव के संपर्क में आए 26 लोगों की पहचान की गई है। मरीज के रिश्तेदार के अलावा दुकान में पहुंचे ग्राहक भी शामिल हैं। इनमें से 15 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। बाकी बचे लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। लेकिन यह भी बात सामने आई है कि दुकान में बैठने के दौरान ऐसे ग्राहक मरीज के संपर्क में आए जो अंदरूनी गांव के थे। उन्हें तलाश करना काफी मुश्किल हो गया है। संपर्क में आए जिन लोगों की पहचान की गई है उनमें मरीज के परिवार वालों को उनके ही मकान में क्वारेंटाइन किया गया है।

नया बाजार में घूमा था कोरोना पाॅजिटिव
हार्डवेयर व्यापारी का सैंपल देने के बाद भी वह लापरवाही पूर्वक पखांजूर में घूमता रहा जबकि उसे होम क्वारेंटाइन में रहना था। इसी तरह बिहार से वापस अपने गांव पीवी 107 लौटने के दौरान 7 जुलाई को युवक पखांजूर के नया बाजार स्थित अपने जीजा के घर में रुका था। इसके अलावा वह अपने जीजा के दुकान पर भी गया था। जहां कई लोगों के संपर्क में आया था। इसमें कुल 15 लोगों को सैंपल लिया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pakanjur's hardware businessman found positive in Raipur, seals 100 meters of shop-house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EcjA9Y
via IFTTT

No comments