सड़क किनारे लगी दुकानें हटाकर डेली मार्केट, नया बाजार में लगाने को कहा
शहर के नेशनल हाइवे से नगरपालिका ने सब्जी पसरा, फल ठेला सहित अन्य दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। दोबारा सड़क किनारे दुकान लगाने पर सामान जब्त करने चेतावनी भी दी। 25 जुलाई को नगरपालिका की टीम ने शहर के नेशनल हाइवे किनारे लग रहे सब्जी पसरा, फल ठेला व अन्य दुकानों को हटाने कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले घड़ी चौक के पास सड़क के दोनों ओर लगे पसरों को हटाया गया।
यहां 15 पसरों को सड़क से किनारे से हटवाया गया। नगरपालिका ने सभी दुकानदारों को नयाबाजार व डेली मार्केट में पसरा तथा दुकान लगाने कहा। कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका की टीम तथा पसरा तथा अन्य दुकान लगाने वालों के बीच विवाद भी हुआ। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले राधा साहू, अनुसूईया कोशरिया, रघुवीर छाठा, रूखमनी कन्नोज, सुनील कुशवाहा, हिलेश्वर पटेल ने कहा कि सप्ताह पहले भी उन्हें दुकान हटाने नगरपालिका ने कहा था। नगरपालिका अध्यक्ष से जाकर मिले थे। व्यावसाय करने उन्हें उचित स्थान देने की मांग की थी। लाकडाऊन में उनका व्यावसाय पूरी तरह से ठप था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39uRxOU
via IFTTT
No comments