Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नीचे रोड पर जंक्शन बनाने ऊपर रोड की खुदाई शुरू, 12 मीटर बढ़ेगी चौड़ाई

नेशनल हाईवे में सीसी सड़क निर्माण के साथ ही नीचे रोड चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है क्योंकि आने जाने के लिए सिर्फ नीचे रोड का इस्तेमाल होना है। योजना के तहत अब लेकव्यू होटल के सामने नीचे रोड को चौड़ा करने शुक्रवार रात से ऊपर रोड में खोदाई शुरू कर दी गई। विभाग के अनुसार नीचे रोड के मुहाने के पास तीन ओर से सड़क आकर मिलती है जिससे वहां जंक्शन बनता है। चौड़ाई कम होने के कारण वहां कुछ दूर तक ऊपर रोड की खोदाई की जा रही है।
नीचे रोड को कुल 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा। शहर में नेशनल हाईवे में बन रही सीसी सड़क के लिए आधी सड़क में डीएलसी कार्य हो चुका है। जगदलपुर से रायपुर जाने पर पड़ने वाले ऊपर नीचे रोड के मुहाने पर नीचे रोड को चौड़ा करने कार्य शुरू किया गया है। यहां करीब 75 मीटर तक ऊपर रोड को खोदकर नीचे रोड से मिलाया जाएगा। इसके बाद यहां सड़क की चौड़ाई 12 मीटर हो जाएगी। विभाग का दावा है इस दायरे में आ रहे पीपल के दो बड़े पेड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। पेड़ के दोनों ओर 6-6 मीटर चौड़ी सड़क होगी।

पेड़ को यथावत रखने होगी पूरी कोशिश
नेशनल हाईवे डिवीजन के एसडीओ संतोष नेताम ने कहा नीचे रोड में जहां जंक्शन है वहां जगह काफी कम है। इसके चलते ऊपर रोड में खोदाई की जा रही है। नीचे रोड की चौड़ाई कुल 12 मीटर होगी। इस दायरे में आ रहे पेड़ को यथावत रखने पूरी कोशिश की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Excavation of the road above the junction on the bottom road starts, width will increase by 12 meters


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hFjciX
via IFTTT

No comments