क्षेत्र में जुए-सट्टे की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर-एसपी को देना होगा जवाब: राजेश
कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद पहली बार कांकेर पहुंचे मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी ने प्रेस से चर्चा करते कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की मंशा है कि किसी भी योजना का पैसा तथा उसका लाभ सीधे ग्रामीण स्तर के अंतिम व्यक्ति तक को मिले। इसी दिशा में प्रयास किया जा रहा है। गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत करने गांव गांव में गौठान बनाए गए तथा अब सरकार ने गोधन योजना शुरू की है जिसका सीधा लाभ प्रदेश के किसानों तथा पशुपालकों को मिलेगा।
कांकेर जिला पहुंचने पर तिवारी का स्वागत सबसे पहले चारामा में किया गया। इसके बाद कानापोड़, लखनपुरी, माकड़ी, गोविंदपुर के बाद कांकेर सर्किट हाऊस में किया गया। कांकेर सर्किट हाऊस में स्वागत करने जिले के नरहरपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, पखांजूर, चारामा, दुर्गूकोंदल सभी विकासखंडो से कांग्रेस कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी पहुंचे थे। यहां राजेश तिवारी ने कहा किसी भी जिले में जुआ सट्टा चलता पाया गया तो इसकी जवाबदारी सीधे वहां के कलेक्टर और एसपी की होगी। कांकेर शहर के विकास को लेकर चल रहे कार्यों को लेकर कहा कांकेर जिला मुख्यालय है तथा यहां ट्रैफिक, पार्किंग के अलावा अन्य बहुत सारी समस्याएं थी। कांकेर में स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, पूर्व विधायक शंकर धु्रवा, नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजूर बप्पा गांगुली, भानुप्रतापपुर सुनील बबला पाढ़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर आदि पहुंचे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Av8Qc
via IFTTT
No comments