Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सख्ती के बाद भी लॉकडाउन में निकले लोग, ऐसे 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज

शहर में कोरोना का फैलाव रोकने लागू तीन दिनों से संपूर्ण लाॅकडाउन है, लेकिन लोग बाहर निकलने से बच नहीं रहे हैं। शनिवार को भी ऐसे बाहर मामले सामने आए जिनके खिलाफ गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है। ये लोग बेवजह घर से बाहर निकलकर इधर-उधर तफरी कर रहे थे। कार्रवाई का अब असर भी दिखने लगा है। लोग शहर तरफ कम आ रहे हैं। मोहल्लों में ही बाहर निकलकर घूमने वाले दिख रहे हैं और उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। कंटेनमेंट जोन पर प्रशासन व पुलिस की सख्त नजर है। जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है उनमें गांधी चौक निवासी आकाश सिंह, सहेली गली निवासी राजू असावर, संजय पार्क निवासी विनोद जायसवाल, बौरीपारा निवासी विजय पासवान, सकालो निवासी निकलेश गाईन, लुचकी निवासी अभिषेक इंदवार, कांतिप्रकाशपुर निवासी राजेश इंदवार, नमनाकला निवासी गुलशन साहू, जवाहर हाईप हावर्स, गुदरी चौक निवासी मानिक गुप्ता, राममंदिर रोड निवासी विकास अग्रवाल, दर्रीपारा निवासी श्यामलाल साहू शामिल है। इनके खिलाफ धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यहां बता दें कि इससे पहले 30 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में दो दिन के भीतर अपराध दर्ज हुआ है। इससे ऐसे मामले की संख्या 42 हो गई है। प्रशासन व पुलिस की अलग-अलग टीमें लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए शहर में भ्रमण कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WVwbVK
via IFTTT

No comments