24 घंटे में कोरोना के 6 नए केस, संक्रमितों की संख्या 206 हुई, जुलाई में मिले 153 मरीज
शनिवार को शहर से लगे भफौली सीएचसी के ग्राम खाला से तीन व लखनपुर पंचायत से तीन केस सामने आए हैं। ग्राम खाला में मिले संक्रमितों में दो महिलाएं व एक पुरुष हैं। लखनपुर में मिले पॉजिटिव मिले नगर पंचायतकर्मी दो लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लखनपुर में संक्रमित मिला सीआरपीएफ का जवान कुछ दिन पहले गुजरात से छुट्टी में घर लौटा था। क्वारेंटाइन सेंटरों के बाद अंबिकापुर शहर के रहवासी इलाके में मरीज मिल रहे थे लेकिन अब ये गांव भी आने लगे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी बढ़ गई हैं। नए केस मिलने से अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है। इनमें से 17 मई से 30 जून तक सिर्फ 53 केस मिले थे। जबकि जुलाई में 25 दिनों के भीतर 153 मरीज मिल गए हैं। यानी पहले रोज 1 मरीज मिल रहा था लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 6 से अधिक हो गई है।
संक्रमित मरीज के संपर्क में आने की आशंका
शहर से लगे ग्राम खाला में कुछ दिन पहले कोरोना का एक केस मिला था। शनिवार को जो दो महिला व एक पुरूष जो संक्रमित मिले हैं, उनमें पूर्व में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क में आने से संक्रमण की संभावना जताई जा रही है। खाला गांव को प्रशासन ने सील कर दिया है। नए मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।
बलरामपुर में सैलून संचालक और हिंडाल्को का ड्राइवर समेत 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले
राजपुर | बलरामपुर जिले में शुक्रवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कलेक्टर श्याम धावड़े ने समस्त नगरीय निकाय बलरामपुर, रामानुजगंज, कुसमी, वाड्रफनगर, राजपुर एवं तहसील-जनपद मुख्यालय शंकरगढ़ में 26 जुलाई से 2 अगस्त तक सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जिले में शुक्रवार को 10 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव मिले। इनमें बलरामपुर से 2, रामानुजगंज से 1, राजपुर पहाड़खड़ूआ पहाड़ी कोरवा आश्रम से 3, राजपुर खुठनपारा से 1 व राजपुर के ओकरा से 1 कोरोना संक्रमित मिला है। जिनमें दो राजपुर के सैलून वाले हैं। कुसमी में मिला एक कोरोना पॉजिटिव हिंडाल्को के बॉक्साइट खदान में काम करने वाले अधिकारियों की गाड़ी चलाता था।
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले के सातों सीएचसी में सर्विलांस टीम बनाई गई है। इसके अलावा संभावित लोगों का सीएचसी में लाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। जिले में अभी तक 7622 लाेगों की जांच हो चुकी है। शनिवार को जिले में 268 लोगों का सैंपल लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WVm9E1
via IFTTT
No comments