छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ ने किया निजीकरण का विरोध
छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ ने पावर कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग के अलावा बिजली कंपनी के निजीकरण के विरोध को लेकर मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के आव्हान पर सरकार जगाओ सप्ताह 24 से 29 जुलाई तक चलाया जा रहा है। इसके तहत 25 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को दो ज्ञापन सौंपा गया। सांैपे ज्ञापन में 8 मांगे हैं जिसमे संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग प्रमुख है। निजीकरण का विरोध करकते हुए मांगें रखी गईं कि विद्युत सुधार कानून 2003 के वर्तमान स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने सहित अन्य मांगे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OVoTNf
via IFTTT
No comments