Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

15 साल बाद हुआ ओवरफ्लो, वेस्ट वेयर से झरने जैसा बह रहा पानी

यह झुमका डैम के ओवर फ्लो का पानी है, जो वेस्ट वेयर के माध्यम से डैम से बाहर निकल रहा है। यह नजारा जिला मुख्यालय के झुमका डैम में 9 साल बाद देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को कैमरे में कैद करने पहुंच रहे हैं और साथ ही सेल्फी भी ले रहे है। बीते 15 साल में पहली बार जुलाई महीने में ही झुमका डैम सौ फीसदी भर गया है। अच्छी बारिश से झुमका डैम का जल स्तर शुक्रवार को पूरी क्षमता 23.35 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार हो गया। इसके चलते जल संसाधन विभाग को नहर के साथ वेस्ट वेयर से पानी छोड़ना पड़ रहा है। पिछले साल की तुलना में जून से अब तक 64 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

औसत की 22 % बारिश
अभी तक औसत बारिश से 22 फीसदी पानी गिर चुका है। डैम ओवरफ्लो होने से तीनों नहर के गेट भी खोल दिए गए हैं। वहीं वेस्ट वेयर से ओवर फ्लो होता पानी झरने की तरह बह रहा है। वर्तमान में डैम से 0.80 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैकुंठपुर में अब तक 526.40 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

सौ फीसदी खेती होगी सिंचित
झुमका डैम में खरीफ और रवि फसल का रकबा 2926 हेक्टेयर फसल का रकबा है। जल संसाधन विभाग के ईई वीएस. साहू ने बताया इस साल बारिश अच्छी हुई। इसलिए रवि फसल के लिए किसानों को सिंचाई के लिए सौ फीसदी पानी मिलेगा। इससे अच्छी फसलों की उम्मीद की जा रही है।

सेल्फी लेते समय रहें सतर्क
वेस्ट वेयर से डैम का पानी छोड़ा जा रहा है लेकिन यहां झरने की तरह तेज रफ्तार से ऊपर से नीचे की और बह पानी के बीच लोग जान जोखिम में डाल कर सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं। यहां सतर्कता की जरूरत है। कलेक्टर एसएन.राठौर ने कहा कि पर्यटकों को संख्या बढ़ी है। इसे नियंत्रित करने निर्देश दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Overflow after 15 years, water flowing like waterfall from West Ware


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g2trNE
via IFTTT

No comments