Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

युवती पर नशीली दवा स्प्रे कर 2 बदमाशों ने लूटे डेढ़ लाख

रविवार शाम शहर के नदीपार इलाके में 2 नकाबपोश बदमाशों ने सिंह पोल्ट्री फॉर्म के संचालक के घर में डेढ़ लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घर मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज कर विवेचना
में जुट गई है।
मनेंद्रगढ़ थानांतर्गत नदीपार निवासी 50 वर्षीय सरदार हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना दिवस 26 जुलाई की शाम करीब 7 बजे वे रोज की तरह घर से बाहर टहलने निकले थे। इसी समय उनका 17 वर्षीय बेटा गगनदीप नौकर के साथ घर में दो पालतू कुत्तों को घुमाने घर से बाहर निकला था। घर पर उनकी मां, पत्नी और 21 वर्षीया बेटी दीपप्रीत कौर मौजूद थीं। शाम करीब साढ़े 7 बजे बेटी वाशरूम से निकलकर कमरे में पहुंची तो 2 नकाबपोश बदमाशों को घर के अंदर रखी आलमारी खोलकर लॉकर से सामान निकालते देख। बेटी ने जैसे ही मां को आवाज दी बदमाशों ने उसका हाथ मरोड़कर उसकी आंखों में कुछ स्प्रे कर दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। बेटी की आवाज सुनकर मां जैसे ही कमरे में पहुंची बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। हरविंदर ने दीवार फांदकर फरार हुए आरोपियों का कुत्तों के साथ पीछा भी किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अलमारी से सिर्फ कैश ले गए नकाबपोश बदमाश
पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। घर मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि आलमारी के लॉकर में डेढ़ लाख नकद और जेवर रखे हुए थे, लेकिन बदमाश सिर्फ कैश लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि लॉकर की चाबी अलमारी के अंदर रखी थी, जबकि आलमारी की चाबी अलमारी के ऊपर बिछे कव्हर के नीचे रखे हुई थी। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने बकायदा आलमारी को चाबी से खोलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WWuo2H
via IFTTT

No comments