Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बेडरूम में सो रही पत्नी गोली चलने की आवाज सुनकर जागी, सामने देखा तो पति खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था

शहर के बाबूपारा निवासी एक कांग्रेस नेता के इकलौते पुत्र की रविवार रात बेडरूम में गोली लगने से मौत हो गई। जिस पिस्टल से गोली लगी है, उसके बारे में मृतक के पिता को पता नहीं था। कमरे में सोई पत्नी गोली की आवाज सुनकर जागी तो फर्श पर खून से लथपथ पड़े पति को देखा। जिसकी जानकारी ससुर काे दी।
पुलिस के अनुसार घटना के समय कमरे में कांग्रेस नेता माधवेंद्र सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अर्जुनेंद्र व बहू ही थे। घटना जब बहू रोते हुए नीचे पहुंची और ससुर माधवेंद्र को बताई तब पता चली। वे बेटे के कमरे में पहुंचे तो फर्श पर खून से लथपथ अर्जुनेंद्र अचेत पड़ा था। परिजन उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बारे में पता चलने पर एडिशनल एसपी ओम चंदेल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फर्श पर रिवाल्वर पड़ा था, जिससे गोली चली थी। मृतक की दाईं तरफ कनपटी में गोली लगी है। गोली लगने के निशान से पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। यह बात भी सामने आ रही है कि जिस रिवाल्वर से गोली चली है, उसे मृतक के पिता ने पहली बार देखी है। उसका लाइसेंस भी है कि नहीं इसका उन्हें पता नहीं। आत्महत्या का परिजन कारण नहीं बता सके हैं।

चाचा को खिलाने के बाद चिकन लेकर रात 11 बजे आया था घर
अर्जुनेंद्र के चाचा प्रशांत सिंह कुछ दिनों पहले सड़क हादसे मेें गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रशांत बाबूपारा में ही पुराने वाले घर में रहते हैं। दोनों घर आमने-सामने हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार को अर्जुनेंद्र उनके लिए चिकन लेकर आया था। पुराने घर में चाचा को चिकन खिलाने के बाद वह रात करीब 11 बजे घर पहुंचा और अपने पिता के साथ बैठकर बातचीत की। इसके बाद वह फर्स्ट फ्लोर स्थित अपने बेडरूम में चला गया।

खाना नहीं खाया था, फ्रीजर में बीयर की सीलबंद बोतल मिली
रात में परिवार के सदस्य खाना खा लिए थे। अर्जुनेंद्र ने खाना नहीं खाया था। वह चाचा के यहां से चिकन लेकर घर आया था। बेडरूम में टेबल के ऊपर प्लेट में चिकन, रोटी, आलू की सब्जी, सलाद रखा था। पुलिस ने बताया कि प्लेट को देखकर यह नहीं लगता है कि उसमें से किसी ने खाना खाया है। बेडरूम में ही एक फ्रिज है उसमें खाने की सामग्री रखी हुई है। उसके फ्रीजर में बीयर की एक सीलबंद बोतल भी थी।

अर्जुनेंद्र परिवार का ही नहीं पूरे मोहल्ले का चहेता था
अर्जुनेंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसने एमबीए, एलएलबी की डिग्री ली थी। पिता माधवेंद्र सिंह कांग्रेस नेता हैं और वे अभी दरिमा सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं। अर्जुनेंद्र न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे मोहल्ले का चहेता था। पिता व पुत्र में एक दोस्त की तरह रिश्ता था। करीब तीन साल पहले ही अर्जुनेंद्र की शादी हुई थी। उसकी अभी कोई संतान नहीं है।

3 लाइसेंसी गन, जिससे गोली चली उसकी जांच चल रही
पुलिस ने बताया कि परिवार में तीन लाइसेंसी गन हैं। माधवेंद्र सिंह के नाम से एक बारह बोर बंदूक व एक पिस्टल का लाइसेंस है। तीसरा गन 0.22 एमएम का है जिसका लाइसेंस अर्जुनेंद्र के नाम है। जिस 0.32 एमएम रिवाल्वर से गोली चली है उसके बारे में पिता को पहले जानकारी नहीं थी। रिवाल्वर मेड इन इंग्लैंड बर्मिंघम की है। पुलिस ने बताया कि रिवाल्वर का लाइसेंस है कि नहीं अभी पिता भी नहीं बता पा रहे हैं।

परिवार के सदस्य भी नहीं बता पा रहे हैं कारण
"घटना स्थल के निरीक्षण से मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवार के सदस्य अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। रिवाल्वर को पिता ने भी पहली बार देखा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।"
-ओम चंदेल, एएसपी, अंबिकापुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife sleeping in the bedroom woke up to hear the sound of firing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EpMdAO
via IFTTT

No comments