Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

करंट से युवक की मौत, जंगल में लाश छोड़कर प्रेमिका के साथ भागा दोस्त

परसगुड़ी के एक होटल में काम करने वाले युवक की जंगल में लाश मिली है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने युवक के दोस्त से पूछताछ की गई तो युवक की करंट से मौत की बात सामने आई। निरीक्षक फरदीनन्द कुजूर ने बताया कि ग्राम परसागुड़ी के खुठनपारा निवासी 19 वर्षीय सुधीर पावले परसागुड़ी के रौनाखोता यादव लाइन होटल में रहकर कार्य करता था। रविवार रात सवा बारह बजे तक होटल के सामने चौकी पर वह लेटकर टीवी देख रहा था। सुबह ग्रामीण गए तो सिरकी जंगल के रास्ते में युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। कुजूर ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हत्या की आशंका होने पर मृतक के दोस्त ग्राम परसागुड़ी निवासी सुखदेव मरावी से पूछताछ की गई। इस पर सुखदेव ने बताया कि उसका डिगनगर निवासी युवती के साथ प्रेस प्रसंग था। युवती सुखदेव के यहां आई थी। रात करीब साढ़े बारह बजे सुधीर पावले के साथ जंगल के रास्ते युवती को छोड़ने डिगनगर जा रहे थे। सिरकी जंगल में अज्ञात लोगों ने जानवर मारने के लिए जीआई तार बिछाकर छोड़ा था। सुधीर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वो दोनों डंडे से लाश किनारे कर डर कर भाग गये थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g6HAJS
via IFTTT

No comments