Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

5 स्टाफ नर्स को काेरोना, घर के सभी सदस्य होम आइसोलेशन में

रविवार को भानुप्रतापपुर सरकारी अस्पताल के 5 स्टाफ नर्सों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। डौंडी वार्ड-5 के लोग इनके संपर्क में आए हैं। डौंडी से जुड़े होने की वजह से डाैंडी नगर के वार्ड 5 ब्लॉक कॉलोनी में स्टाफ नर्स के पिता के घर को निकाय कर्मचारियों द्वारा स्प्रे छिड़ककर सैनिटाइज किया।

स्वास्थ्य विभाग ने घर के सभी सदस्यों को होम आइसोलेट करके घर के बाहर स्टीकर चिपका दिया है। बीएमओ डॉक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि भानुप्रतापपुर के स्वास्थ्य अमला द्वारा डौंडी के तहसीलदार और एसडीएम को कोरोना पॉजिटिव नर्स केस के तार डौंडी से जुड़ने की जानकारी दी गई। अभी किसी का सैंपल नहीं लिए हैं। एक दो दिनों में सैंपल लिया जाएगा। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। कोरोना से बचाव के लिए सभी को ऐहतियात बरतने के लिए कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OUiMJ8
via IFTTT

No comments