Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोनाकाल में पेसापालो के खिलाड़ी तैयार कर रहीं

गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम गोरकापार में इंटरनेशनल खिलाड़ी सपना चंद्राकर (20) अपने गांव के ब्यारा (कोठार) में रिद्धि, मानसी, विनय, मोनिका, लोकेश्वर को पेसापालो (फिनिश बेसबॉल) खेल का अभ्यास करा रही है। ताकि ये भी उनकी तरह नेशनल व इंटरनेशनल खिलाड़ी बन सकें। सपना ने बताया कि बच्चे तो रोजाना अभ्यास करने पहुंचते है लेकिन कोरोना के चलते रोजाना के बजाय माह में चार दिन बच्चों को सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखकर अभ्यास करा रही हूं।

इनमें कक्षा 8वीं, 9वीं व 10वीं के बच्चे हैं। सपना दाऊ उत्तम शासकीय कॉलेज मचांदुर में बीए सेकंड ईयर की छात्रा है। सपना की संघर्ष की कहानी ऐसी है कि आर्थिक तंगी के चलते वह बांग्लादेश जा नहीं सकी। फिर भी हार नहीं मानी और उबड़-खाबड़ मैदान में खेल अभ्यास जारी रखी। आखिरकार 2019 में पुणे में आयोजित वर्ल्ड कप प्रतियोगिता (ओपन) के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया। आर्थिक स्थिति को देखकर गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सरकार से 50 हजार रुपए सहायता राशि दिलाने पत्र लिखा लेकिन कुछ नहीं हो पाया।

लिहाजा पिता भानुप्रताप चंद्राकर को 30 हजार रु. कर्ज लेकर बेटी को वर्ल्डकप में भेजने की नौबत आई। पिता भानुप्रताप चंद्राकर किसान हैं, खेती किसानी ही आय का जरिया है। खेल शिक्षक मारुतिनंदन मरकाम ने बताया कि पेसापालो खेल क्रिकेट की तरह ही खेला जाता है, इसमें 11 प्लेयर रहते हैं। जिसमें 9 मैदान में उतरते हैं। संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि मैंने आर्थिक परेशानी को देखते हुए 50 हजार रुपए सहायता राशि देने के लिए पत्र लिखकर अनुशंसा किया था। संगीता को शासन स्तर से आर्थिक मदद दिलाएंगे। इसके लिए संबंधित मंत्री से चर्चा करुंगा।

वर्ल्ड कप में 12 देशों के खिलाड़ी हुए थे शामिल
इंटरनेशनल पेसापोलो फिनिश बेसबॉल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता (ओपन) 26 से 30 नवंबर 2019 के बीच पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पुणे में हुई थी। विश्व के 12 देशों के प्रतिभागी खिलाड़ी शामिल हुए थे। जिसमें भारतीय टीम में सपना चंद्राकर भी शामिल थीं। सीनियर बालक-बालिका दोनों ही वर्ग में कांस्य पदक इंडिया टीम ने हासिल किया। वहीं सीनियर कैटेगरी में बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान मिला। बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोरकापार के कोठार में बच्चों को खेल का अभ्यास कराती सपना।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZYYAvQ
via IFTTT

No comments