Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सड़क के लिए राशि जारी पर 8 साल से बीच की पुलिया बांस के सहारे

ग्राम साल्हेभाठ से किरगापाटी मार्ग में सड़क नवीनीकरण के लिए 35.99 लाख रुपए की स्वीकृत प्रशासन ने कर दी है। वहीं आठ से मरम्मत की बाट जोह रहे पुलिया के निर्माण के लिए इस बार भी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के अफसरों के अनुसार मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई है। हालात यह है कि इस साल भी ग्रामीणों के आवाजाही के सहारा बांस-बल्ली से बनी पुलिया ही है।
दरअसल ग्राम साल्हेभाठ से किरगापाटी मार्ग पर नदी में पुलिया 2012 से क्षतिग्रस्त है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया को नए सिरे से बनाने ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम साल्हेभाठ से किरगापाटी मार्ग में पुलिया का निर्माण पंचायत ने कई साल पहले कराया था। 2011 में साल्हेभाठ से किरगापाटी मार्ग में सड़क डामरीकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग से हुआ लेकिन पुरानी पुलिया की जगह नई पुलिया नहीं बनाई। सड़क बनने से एक साल बाद ही 2012 में आई बाढ़ में पुलिया बह गई थी।
हर साल नदी पर ग्रामीण बांस-बल्ली से अस्थाई पुलिया बनाकर आवागमन करे हैं। अस्थाई पुलिया होने से आए दिन ग्रामीण पुलिया पार करने के दौरान हादसे का शिकार होते हैं। खासकर रात के अंधेरे में हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

ग्रामीण बोले- अब आंदोलन ही रास्ता
क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पटोडी ने कहा नदी में पुलिया निर्माण जरूरी है। गांव के किशोर कुमार दुग्गा, राजेंद्र देहारी, बोधन कुरेटी, अंजोर सिंह कचलाम, जंगल राम हिड़को ने कहा शीघ्र पुलिया बनाने स्वीकृति नहीं मिली तो मजबूरी में आंदोलन करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Release of funds for the road but the culvert from 8 years with the help of bamboo


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dcct0Q
via IFTTT

No comments