Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोराम पारा में लगा ट्रांसफार्मर दो महीने के बाद आई बिजली

ग्राम पंचायत गुदुम के आश्रित ग्राम धनवापुलचुर के कोराम पारा में दो माह पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ। इसके चलते बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसको लेकर कई बार ग्रामीण विद्युत विभाग के पास शिकायत कर चुके थे, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया था। इसके चलते ग्रामीण 2 माह से अंधेरे में रहने मजबूर थे। ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर भास्कर ने खबर प्रकाशित की। इस पर दुर्गूकोंदल विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार साहू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा बिजली शुरू कराई।
ग्रामीण एवं सरपंच छेरकूराम तुलावी, मनीराम कोराम, बलराम कोराम, बज्जू राम कोराम, बालूराम कोराम एवं अन्य ग्रामीणों ने कहा पिछले दो माह से अंधेरे में रात गुजार रहे थे। कई बार विभाग से ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगा चुके थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transformer installed in Koram mercury after two months of electricity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30OUJRa
via IFTTT

No comments