Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

डिलीवरी कराने पैसे लेने का शिकायती आवेदन वायरल

दुधावा में प्रसव कराने के लिए नर्स द्वारा पैसे की मांग किए जाने का शिकायती आवेदन वायरल होने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को बीएमओ ने आवेदन वायरल करने वाले के घर पहुंचकर बयान दर्ज किया।
दुधावा निवासी दिनेश रजक ने डिलीवरी के नाम पर पैसे लेने का एक शिकायती आवेदन सोशल मीडिया के एक ग्रुप में वायरल कर दिया था। यह आवेदन जिला चिकित्सा अधिकारी तक पहुंच गया। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए नरहरपुर बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंग को जांच कर रिपोर्ट देने कहा। सीएमएचओ के आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को बीएमओ जांच करने दुधावा पहुंचे। उन्होंने आवेदन करने वाले दिनेश रजक के घर पहुंच कर सभी से बयान दर्ज किए। दिनेश रजक के घर वालों ने बताया कि दुधावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमा देवी वर्मा ने डिलीवरी कराने के नाम पर पैसे की मांग की। पैसा नहीं देने पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं दे रही थी। उन्हें 1500 देने पर ही उन्होंने प्रमाण पत्र दिया।
वह यहां जो भी प्रसव के लिए पहुंचता है उनसे पैसे की मांग करती है। जो पैसा नहीं देता उसे फोन कर मंगावाती है। बीएमओ ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का भी बयान लिया। इसमें उसने कहा कि जो स्वयं से देते हैं वही पैसा लेती हैं। बीएमओ प्रशांत सिंग ने सभी का बयान लेकर जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Complaint application to take delivery money viral


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hDzsAH
via IFTTT

No comments