Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पति-ससुर ने महिला आरक्षक को थाने में ही पीटा

शहर के कोतवाली में पदस्थ महिला आरक्षक ने पति व ससुर पर मारपीट (प्रताड़ना) का मामला दर्ज कराया है। महिला आरक्षक के प्रताड़ना का मामला तब सामने आया जब पति ने थाने परिसर में पहुंच उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसके घर में भी बुधवार को डंडे से बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से आरक्षक के आंख, सिर, गाल व अन्य जगह चोंटें आई है। इतना ही नहीं आरक्षक के माता-पिता को उनके घर में बेटी की लाश भेजने धमकी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। महिला आरक्षक का आरोप है पति व ससुर ने मिलकर उसके खाते से भी डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए हैं। मामले की जांच कर रही एएसआई हेमलता परिहार ने बताया आरोपी पति व ससुर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
कोतवाली में पदस्थ महिला आरक्षक अंजना सिन्हा (32) 22 जुलाई को सुबह 9 से 2 बजे तक पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी। दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी खत्म हुई तो वह घर जाने निकली। इसी दौरान उसका पति तोमेश्वर सिन्हा थाना परिसर पहुंचा तथा उससे गाली गलौच करते पिटाई करने लगा।
महिला आरक्षक वहां से जैसे-तैसे निकल घर जाने लगी तो रास्ते में भी पति ने उसे अपशब्द बोले। लट्टीपारा स्थित किराए के मकान में जब महिला आरक्षक पहुंची तो वहां भी उसका पति पहुंच गया। यहां रखे डंडे से महिला आरक्षक की पिटाई कर दी। आरक्षक के आंख, सिर, गाल व अन्य जगह चोटें आई है। पति ने घर में रखे वाहन में तोड़ फोड़ कर धमकी देते चला गया कि, जहां रिर्पोट लिखाना हो लिखा लेना।

सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान भी ले गए
महिला आरक्षक अंजना सिन्हा ने बताया उसका पति व ससुर भारत सिन्हा निवासी कोकड़ी उससे आए दिन मारपीट करते हैं। 15 दिन पूर्व इसी तरह लट्टीपारा मकान में आकर मारपीट किए तथा घर में रखे सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान को उठा कर ले गए। महिला आरक्षक के खाते से पति व ससुर ने मिलकर डेढ़ लाख रुपए भी निकाल लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eXKkaY
via IFTTT

No comments