Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

यूजी अंतिम वर्ष व प्राइवेट छात्रों की ऑनलाइन होगी परीक्षा

कोरोना संक्रमण के बीच कालेज में पढ़ने वाले छात्रों की परीक्षा को लेकर बनी असमंज की स्थिति अब दूर हो गई।
प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को आंतरिक परीक्षा व पूर्व के परिणाम पर प्रमोशन दिया जाएगा तो अंतिम वर्ष व प्राइवेट वाले सभी वर्ष के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। शासन के आदेश पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। संत गहिरा गुरू यूनिवर्सिटी अंतर्गत अंतिम वर्ष के नियमित व प्राइवेट के सभी छात्रों की कुल संख्या करीब 40 हजार है जो परीक्षा में शामिल होंगे। लाॅकडाउन के बाद इनकी समयसारिणी भी घोषित हो जाएगी। इसको लेकर शासन स्तर पर प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटियों के कुलपति व कुलसचिवों की ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया है। कुलसचिव विनोद कुमार एक्का ने बताया कि छात्रों को ऑनलाइन प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। इसके संबंध में सभी कालेजों को जानकारी दे दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DfOLRn
via IFTTT

No comments