Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गोबर से गणपति और दीये बनाना सिखाया

बतौली के ग्राम पंचायत बालमपुर के राजीव गांधी भवन डूमरभावना में छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन के सीईओ विजय नारायण, बीपीएम संदीप सोनी के मार्गदर्शन में शिखर राज गुप्ता, कृष्णकांत रजक, आकांशा के द्वारा महिला स्व सहायता समूहों को गोबर से बने इको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति, गोबर से बने दीये और कपड़े के बने जूते बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में ग्राम मंगारी, बिशुनपुर और कपाटबहरी के 12 समूहों की महिला सदस्य शामिल थीं। प्रशिक्षण में बतौली के निवासी प्रकाश गर्ग ने महिलाओं को इको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति और गोबर से बने दीये बनना भी सिखाया, जिससे आने वाले गणपति उत्सव में प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों की जगह इको फ्रैंडली गणपति की मूर्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। प्रशिक्षण के लिए समस्त महिला समूहों ने बिहान परिवार का धन्यवाद किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Taught to make Ganapati and Diyas from cow dung


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVK53Q
via IFTTT

No comments