Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बाॅर्डर की मुख्य सड़क पर वाहनों की हो रही एंट्री,अन्य रास्तों पर रोक टोक नहीं

जिले में भले ही कोरोना का सामुदायिक संक्रमण शुरू नहीं हुआ है पर गांव ओडिशा व झारखंड की सीमा पर हमारा जिला हर तीन ओर से खतरे से घिरा है। ओडिशा और झारखंड में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण शुरू हो चुका है। इधर ओडिशा व झारखंड लोगों का आना-जाना भी लगा हुआ है। दोनों ही सीमाओं पर मुख्य सड़क पर तो दूसरे राज्यों से लौट रही गाड़ियों की एंट्री की जा रही है पर स्टेट हाइवे या पीएमजीएसवाई के रास्तों पर किसी के भी आने-जाने पर कोई रोक टोक नहीं है। जांच से बचने के लिए लोग गांव के रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। जशपुर जिला ओडिशा और झारखंड सरकार के भरोसे बैठी है।
झारखंड बाॅर्डर पर पुलिस की टीम लोदाम के पास मुख्य रास्ते पर नाकेबंदी कर दूसरे राज्यों से पहुंचने वाली गाड़ियों की एंट्री कर रही है। इधर ओडिशा बार्डर पर लवाकेरा के पास जांच टीम बैठाई गई है। राज्य सरकार ने अब तक दूसरे राज्यों से यात्री बसों के चलने की अनुमति नहीं दी है। इसलिए लोगों का आना-जाना निजी वाहनों से हो रहा है, जो लोग पास बनवाकर दूसरे राज्य जा या लौट रहे हैं, वे तो मुख्य रास्तों से गुजर रहे हैं पर जिनके पास कोई वैध कारण व पास नहीं है वे गांव के रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। इन रास्तों पर बगैर किसी रोकटोक के लोग आ जा रहे हैं। झारखंड जाने के लिए जशपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर डड़गांव, आरा चौकीक्षेत्र से सकरडेगा, दुलदुला थाना क्षेत्र के सपघरा, सारदाधाम के पास से देवाडेलगी सहित अन्य कई रास्ते हैं। तपकरा थाना क्षेत्र से झारखंड और ओडिशा जाने के कई दर्जनों ग्रामीण रास्ते हैं। जहां किसी तरह की जांच नहीं हो रही है।
पड़ोसी जिलों में भी हालात बेकाबू
हमारे पड़ोसी जिले झारखंड के गुमला और सिमडेगा में हालात बेकाबू हैं। इसी तरह ओडिशा के सुंदरगढ़ में स्थिति ठीक नहीं है। गुमला में अब तक 201 और सिमडेगा में 400 कोरोना मरीज मिले हैं। सिमडेगा जाने के लिए दुलदुला और आरा चौकी क्षेत्र से कई सड़कें हैं। जशपुर शहर के लोगों की रिश्तेदारी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यवसाय के लिए निर्भरता झारखंड की राजधानी रांची पर है, जहां हालात अनकंट्राेल हैं और लॉकडाउन भी नहीं। इसलिए यहां शहर के लोगों का आना-जाना चल रहा है। अंकिरा, फरसाबहार, तपकरा सहित अन्य क्षेत्र के लोग व्यवसाय के लिए सुंदरगढ़ पर आश्रित हैं।

जशपुर, ओडिशा और झारखंड की स्थिति पर
जशपुर

  • कुल संक्रमित - 215
  • ठीक हुए - 190
  • एक्टिव केस - 28
  • मौत - 0

झारखंड

  • कुल संक्रमित -7627
  • रांची में - 1343
  • सिमडेगा - 400
  • गुमला -201
  • मौत - 89

ओडिशा

  • कुल संक्रमित - 24013
  • नए मिले - 1320
  • मौत - 130

कम्युनिटी स्प्रैड की है आशंका
ओडिशा और झारखंड दोनों राज्यों में कोरेाना का सामुदायिक संक्रमण शुरू हो चुका है। ऐसी दशा में यदि कोई झारखंड या ओडिशा से आकर चुपचाप अपने घर में रुकता है और वहां से वह संक्रमित होकर लौटता है तो जिले में भी कोरोना का सामुदायिक संक्रमण शुरू हो सकता है। प्रशासन के पास सिर्फ उन्हीं लोगों की लिस्ट है जो अनुमति लेकर जा रहे हैं और होम क्वारेंटाइन हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entry of vehicles on the main road of the border, no restriction on other routes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CQF4Jl
via IFTTT

No comments