सीआरपीएफ जवान सहित छह नए कोरोना पॉजिटिव और मिले
जिले में कोरोना के 06 नए मामले सामने आए हैं। सीआरपीएफ 81 वीं बटालियन का एक और जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे पहले दो जवान संक्रमित जवान मिले थे, जिनका इलाज शहर के कोविड-19 हॉस्पिटल में चल रहा है। नया मिला संक्रमित जवान भी अनलॉक होने पर छुट्टी में अपने घर गया था। वहां से लौटने के बाद उसे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। शुक्रवार व शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले में छह नए कोरोना मरीज मिले हैं। दुलदुला के करडेगा में दो नए संक्रमित मिले हैं।
छह नए कोरोना मरीजों के सामने आने के बाद अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 218 हो गई है। इनमें से 190 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए केस सामने आने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
कोरोना के सर्विलेंस ऑफिसर डॉ. आरएस पैंकरा ने बताया कि सभी नए पॉजिटिव केस क्वारेंटाइन सेंटर से ही हैं। अब तक जिले में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण शुरू नहीं हुआ है, जो राहत देने वाली बात है। कोरोना पर कंट्राेल के लिए शुरू से जिला प्रशासन द्वारा कई एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। अभी सभी मरीजों का इलाज शहर के कोविड-19 हॉस्पिटल में ही चल रहा है। जिले के बाहर दूसरे कोविड-19 हॉस्पिटल में फिलहाल जिले का कोई मरीज नहीं है। सिर्फ कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को ही इलाज के लिए बाहर भेजा जाएगा। लाइवलीहुड कॉलेज भवन में बने कोविड केयर सेंटर में किसी को नहीं रखा गया है, क्योंकि जितने भी मरीज मिले हैं, सभी में कोरोना के कोई ना कोई लक्षण नजर आ रहे हैं। बहरहाल सभी को हॉस्पिटल में भर्ती करने के बाद इलाज शुरू हो गया है।
आदर्श हॉस्टल कैंपस कंटेनमेंट जोन में तब्दील
शहर के आदर्श शासकीय छात्रावास के सम्पूर्ण परिसर को आगामी 28 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा कांसाबेल के मुसघुटरी व बगिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत अत्यावश्यक वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार स्वास्थ्यगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर जोन में जाने या आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट क्षेत्र के निवासी बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगें।

190 की सैंपल लिए ,रैपिड किट से 12 की जांच
शनिवार को रेपिड किट से 12 लोगों की जांच हुई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। इसी तरह 190 नए सैंपल कलेक्शन कर जांच के लिए भेजे गए हैं। अबतक जिले से 7003 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। जिसमें से 218 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 6551 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 204 सैंपलों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BAOxE4
via IFTTT
No comments