पदोन्नति में कटौती, तहसीलदारों ने काली पट्टी बांध किया विरोध
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने लंबित पदोन्नति प्रक्रिया और डिप्टी कलेक्टरों की पदोन्नति में 10 फीसदी कटौती के प्रति नाराजगी जताते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय संघ के आह्वान पर जशपुर में तहसीलदार महेश शर्मा, तुलसीदास मरकाम उमा अविनाश चौहान उमा , विकास जिंदल, रोशनी तिर्की, लक्ष्मण राठिया, व्यास नरायण साहू, प्रमोद चन्द्रवंशी आंदोलन में शामिल हुए।
प्रदर्शन न सिर्फ जशपुर में हुआ,बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में इस लंबित मांग को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संघ के कमलेश मिरी ने विरोध प्रकट करते हुए बताया कि नायब तहसीलदारों की पदोन्नति का मामला भी पिछले पांच महीनों से फाइलों में दबा है। संघ ने मांगों को बताते हुए कहा कि 2014 बैच के 14 नायब तहसीलदार के पदोन्नति के लिए डीपीसी की कार्यवाही 17 फरवरी 20 को हो चुकी है, लेकिन अब तक पदोन्नति आदेश नहीं मिला है। संघ ने प्रक्रिया को यथाशीघ्र जारी करने की मांग की है। नायब तहसीलदारों की पदोन्नति तहसीलदार पद पर करने फरवरी में विभागीय पदोन्नति समिति ने कार्रवाई पूरी कर ली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BuaXGP
via IFTTT
No comments