Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मंदिर निर्माण में मदद व धार्मिक कार्यक्रम करेगी महिला समिति

नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में श्री राम परमार्थ ट्रस्ट की महिला समिति का गठन किया। सर्वसमति से पूर्व पालिका अध्यक्ष आरती श्रीवास्तव को महिला समिति का अध्यक्ष चुना गया। आरती श्रीवास्तव ने कहा दलगत भावना से ऊपर उठकर महिला समिति मंदिर निर्माण में सहयोग करने के अलावा शहर में विभिन्न सांस्कृतिक, समाजसेवा तथा धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन करेगी। रक्षा बंधन पर कोरोना वारियर्स को पार्सल के माध्यम से राखी भेजने का निर्णय महिला समिति द्वारा लिया गया। इसके बाद तीज मिलन समारोह का आयोजन करने निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राजेश तिवारी ने कहा कि महिला समिति शहर में समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमआयोजित कराए। वे हर संभव मदद करेंगे। महिला समिती कि 11 हजार रूपए प्रदान करने के साथ मेलाभाठा में गढिय़ा महोत्सव मंच के पीछे निर्मित भवन महिला समिति को प्रदान करने की घोषणा की ताकि महिला समिति अपनी बैठकें तथा अन्य आयोजन वहीं पर कर सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक तथा संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने कहा कि महिला समिति को और अधिक सशक्त तथा मजबूत बनाएं।
महिला समिति के तत्वाधान में यूथ विंग का भी गठन करें। महिला समिति को वे अपनी ओर से पूरी मदद करेंगे तथा समिति को जब भी उनकी आवश्यक्ता होगी वे उपस्थित रहेंगे। बैठक में उपस्थित विधायक शिशुपाल शोरी की पत्नी कविता शोरी ने महिला समिति को 11 हजार रूपए देने की घोषणा की। इसके अलावा सुनीता तिवारी ने 11 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने 11 हजार, मीता बाफना ने 11 हजार तथा हर्षा कोठारी ने 5 हजार रूपए समिति को देने की घोषणा की।
समिति में चार उपाध्यक्ष भी चुने गए
समिति में चार उपाध्यक्ष सुनीता मोटवानी, हर्षा कोठारी, गायत्री शर्मा तथा ज्योत्सना गुप्ता को चुना गया। समिति की सचिव शालिनी राजपूत को चुना गया। ससचिव रीना लारिया तथा निधि संचेती को चुना गया। कोषाध्यक्ष सुनीता रावटे तथा सहकोषाध्यक्ष पदमिनी साहू को चुना गया। समिति की कार्यकारिणी सदस्य होंगे सुनीता तिवारी, लीना जैन, माला तिवारी, विजयलक्ष्मी कौशिक, कमला गुप्ता, नीता चुके, पायल मोटवानी, कविता जावरानी, मीता बाफना तथा सरला केवलरामानी। आभार प्रदर्शन करते नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा समिति से हर वर्ग की महिलाएं जुड़ी हैं। समिति के हर रचनात्मक कार्यों में वे स्वयं बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगी। बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मनोज जैन, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजगोपाल कोठारी, एल्डरमैन सोमेश सोनी, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mahila Samiti will help in temple construction and religious program


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ZWGNx
via IFTTT

No comments