Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

40 दिनों में मिले थे 53 मरीज, अगले 24 दिनों में हुए 165, इनमें 118 बीएसएफ के जवान

21 मई को कोरोना ने कांकेर जिले में दस्तक दी। शुरुआत में जिले में कोरोना नियंत्रण में रहा लेकिन अब बेकाबू हो चुका है। शुरुआत के 40 दिनों में 53 ही मरीज मिले थे लेकिन उसके बाद 24 दिनों में ही 165 मरीज मिल गए। जिले में जुलाई के प्रथम सप्ताह से ही स्थिति गंभीर होने लगी है।
चिंता इसलिए क्योंकि...
जिले में अब तक कोरोना के 221 मरीज मिल चुके हैं। शुरू में मरीज केवल क्वारेंटाइन सेंटरों में मिलते रहे जो प्रवासी मजदूर थे। फिर बीएसएफ कैम्पों में छुट्टी से वापस लौटे जवान थोक में कोरोना पॉजिटिव मिलने लगे।

बीएसएफ कैम्प में ही मिले 54% मरीज
जिले में नक्सलियों से मोर्चा लेने बीएसएफ तैनात है। लॉकडाउन के दौरान छुट्टी में घर गए जवान वहीं फंस गए थे। लॉकडाउन समाप्त होते ही बड़ी संख्या में जवान लौटने लगे।

जिले में 66 प्रतिशत है रिकवरी रेट
बाहर से आने के कारण इनका कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। इन जवानों को कैम्प में ही क्वारेंटाइन किया जा रहा है। क्वारेंटाइन में जवान एक साथ रहते हैं जिससे वहां तेजी से संक्रमण फैल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
53 patients were found in 40 days, 165 in the next 24 days, 118 BSF personnel


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jKiYsp
via IFTTT

No comments