बस्तर में 10 गांव घोषित किए जाएंगे ओडीएफ प्लस
जिले के 433 ग्राम पंचायतों को साफ सुथरा रखने के लिए इन दिनों गांवों में गंदगी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। 8 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान जिले में 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए बनाई गई इस योजना में ग्राम पंचायतें जहां श्रमदान से सामुदायिक भवनों की सफाई करवा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों को गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्लास्टिक मुक्त होने पर इस योजना के तहत ग्राम पंचायत को 21 हजार रुपए जिला स्तर पर दिया जाएगा, जबकि राज्य स्तर पर एक लाख रुपए मिलेगा। इस योजना को कामयाब करने के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से आने वाले दिनों में स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता, दीवार लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके अलावा गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक दिलीप गोस्वामी ने कहा कि इस योजना के तहत जिले के 10 गांव को ओडीएफ प्लस गांव घोषित किया जाएगा। इसमें हर ब्लाक से गांवों का चयन किया जाएगा। 10 समूहों को देंगे पुरस्कार : लेखन प्रतियोगिता अंतर्गत जिला स्तर पर 10 स्वच्छताग्राही स्वसहायता समूह को 5 हजार से लेकर एक हजार रुपए दिया जाएगा। उत्कृष्ठ स्वच्छताग्राही समूह पुरस्कार अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वसहायता समूह को जिला स्तरीय पुरस्कार 21 हजार एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार 51 हजार दिया जाएगा। उत्कृष्ट बायोगैस संयंत्र पुरस्कार 51 हजार दिया जाएगा। उत्कृष्ठ सामुदायिक शौचालय दिव्यांग पायलट प्रोजेक्ट में तीन पुरस्कार मिलेगा। इंजीनियर को पुरस्कार देने ग्राम पंचायत मिशन प्रबंधक को आवेदन दे सकती है।
15 कैटेगरी में दिए जाएंगे राज्य स्वच्छता पुरस्कारराज्य स्वच्छता पुरस्कार अंतर्गत जिला स्तर से 1 एवं राज्य स्तर से 1 पुरस्कार घोषित करेंगे। जिला स्तर पर 21 हजार एवं राज्य स्तर पर 1 लाख रुपए दिया जाएगा। उत्कृष्ठ सेग्रीगेशन के लिए ग्राम पंचायत को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा उत्कृष्ठ निबंध सृजन, नारा लेखन प्रतियोगिता अंतर्गत मिडिल एवं हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए दिया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत चंद्रवाल ने कहा कि गांवों को गंदगी से मुक्त रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। 15 कैटेगरी में अलग-अलग पुरस्कार रखे गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ahxzaL
via IFTTT
No comments