संजीवनी 108 के कर्मचारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान
कोरोना वॉरियर्स के रूप में दंतेवाड़ा में बड़ी भूमिका निभाने वाले संजीवनी 108 एंबुलेंस के 8 कर्मचारियों का जय अंबे इमरजेंसी सेवा ने सम्मान किया। इन कोरोना वॉरियर्स को कलेक्टर दीपक सोनी के हाथों मंगलवार को सम्मानित किया गया। दरअसल दंतेवाड़ा जिले में मिले 150 से ज्यादा कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में इन कर्मचारियों की बड़ी भूमिका है। कलेक्टर सोनी ने कहा कि परिवार से दूर रहकर आप सभी बेहतर काम कर रहे हैं। आप सभी आगे भी इसी तरह काम करते रहें।जय अंबे इमरजेंसी सेवा के रिजनल मैनेजर मुकेश शांडिल्य एवं जिला प्रबंधक हेमराज सिंह ने बताया कि विकट परिस्थिति के बीच हमारे ईएमटी व पायलट पूरी लगन से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके इस सेवाभाव की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। यह सम्मान उनके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. एसपीएस शांडिल्य भी मौजूद थे।
कर्मचारियों ने कहा- सम्मान से मनोबल बढ़ा
संजीवनी 108 के ईएमटी सूरज प्रकाश साखिया, प्रियंका साहू, पायलट अशोक सिंह ठाकुर, सुरेंदर सिंह ठाकुर को कलेक्टर के हाथों सम्मान मिला, जबकि खैलेंद्र सिंह ठाकुर, अब्दुल शब्बीर, श्याम कश्यप व पुरोहित सिंह को ड्यूटी पर रहने के कारण प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो नहीं दिया जा सका। सभी कर्मचारियों ने कहा कि कलेक्टर के हाथों सम्मान मिलने पर बहुत अच्छा लग रहा। इस सम्मान से हमारा मनोबल बढ़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kBGCba
via IFTTT
No comments