Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जिले की टॉप 10 सूची में विभाग ने की लापरवाही

हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम के जिले से मेरिट सूची जारी किया गया है जिसमें त्रुटि सामने आई है। नेट कॉपी के अनुसार हायर सेकेंडरी स्कूल बासीन की छात्रा डालिमा का कुल प्राप्तांक 454 है। जिसके आधार पर उसका प्रतिशत 90.80% बनता है। इस आधार पर जारी टॉप 10 सूची में उसका नाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोखा की छात्रा दामिनी के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आना चाहिए था।

जनपद सदस्य तोषण साहू ने बताया कि यह शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही है जिसके चलते बासीन की छात्रा डालिमा का नाम प्रावीण्य सूची में नहीं रखा गया है। बीईओ गुरूर यूएस नागवंशी से इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह जानकारी संकुल के माध्यम से जाती है, इसका हमारे पास रिकॉर्ड नहीं रहता है, इसकी जांच कर सुधार किया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी, आरएल ठाकुर ने कहा कि उस समय स्कूल से जानकारी नहीं आने के कारण यह त्रुटि हुई है। प्रावीण्य सूची राज्य से जारी होता है, सुधार कर लिया गया है। छात्रा का नाम मेरिट सूची में शामिल कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PFKEkl
via IFTTT

No comments