Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

9 नए केस, 14 मई से अब तक 105 कोरोना मरीज मिल चुके, 89 डिस्चार्ज, 16 एक्टिव

गुरुवार रात से शुक्रवार तक जिले के चार ब्लॉक में कोरोना के 9 नए पॉजिटिव मरीज मिले। जिसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। सबसे ज्यादा 4 मरीज डौंडी ब्लॉक के दल्लीराजहरा में मिले। वहीं गुंडरदेही ब्लॉक में 3 मरीज मिले। जिसमें स्वास्थ्य विभाग का बीपीएम भी शामिल है। गुरूर व डौंडीलोहारा ब्लॉक में एक-एक मरीज मिले। गुंडरदेही में पीएचई कर्मचारी की ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली। ओवरऑल अब जिले में 105 मरीज मिल चुके है। कुल 105 केस, 89 डिस्चार्ज: सीएमएचओ डॉ. बीएल रात्रे ने बताया कि 14 मई से अब तक जिले में 105 कोरोना मरीज मिले है। जिसमें 89 डिस्चार्ज हो चुके है। वहीं 16 एक्टिव हैं।

पीएचई विभाग कार्यालय सहित वार्ड को किया सील
गुंडरदेही नगर के वार्ड 6 में 55 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जो पीएचई ऑफिस के कर्मचारी की पत्नी है। पीएचई विभाग को सील करने के बाद वार्ड के कुछ इलाके को चारों तरफ से सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में ही पदस्थ 40 वर्षीय ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जो गुंडरदेही में रहने के अलावा दुर्ग-भिलाई से भी आना-जाना करते थे। बीपीएम का ही कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं अस्पताल में संपर्क आने वाले लोगों से पूछताछ कर 30 से अधिक लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है।

9 मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री
1. डौंडी ब्लॉक- मिजोरम से लौटने के बाद मंगल भवन दल्ली में क्वारेंटाइन पिता(48)-पुत्र(29) कोरोना पॉजिटिव निकला। यूपी से वार्ड 3 लौटी 30 वर्षीय महिला व वार्ड 26 में व्यापारी का 20 वर्षीय बेटा जो जमशेदपुर से लौटा था। वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला।
2. गुरूर ब्लॉक- धानापुरी का 37 वर्षीय आर्मी का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जो सिकंदराबाद से लौटा था।
3. डौैंडीलोहारा ब्लॉक- विशाखापट्टनम से बड़गांव लौटे 22 वर्षीय मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकला। तहसीलदार आरपी दुबे ने बताया कि युवक फैक्ट्री में काम करता था। उसके साथ भिलाई के दो युवक भी लौटे हैं।
4. गुंडरदेही ब्लॉक- स्वास्थ्य विभाग का बीपीएम, गुंडरदेही नगर की महिला व ग्राम कांदुल का 24 वर्षीय सीआरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जो कोंडागांव बटालियन से लौटा था। अब इन मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डौंडीलोहारा.बड़गांव स्कूल को बेरिकेड्स लगाकर सील किया गया। आवाजाही बंद है। एहतियात बरत रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3il2ANw
via IFTTT

No comments