Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

11 माह बाद अब मटियामोती डैम छलका, खरखरा लबालब, तांदुला, गोंदली के छलकने की संभावना

आखिरकार 21 फीट पानी भरने के बाद गुरुवार को मटियामोती डैम छलक गया। 11 माह बाद ऐसी स्थिति बनी। 2019 में सितंबर में यह डैम छलका था। जिसकी पुष्टि सिंचाई विभाग ने की है। वहीं खरखरा डैम शुक्रवार की रात या शनिवार सुबह छलक सकता है, क्योंकि जलस्तर बढ़ते क्रम पर है। ऐसा अनुमान लगाकर सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए है। पुलिस के जवान तैनात हो गए हैं ताकि यहां आने वाले कोई भी सुरक्षा दीवार में चढ़ न सकें। बांस बेरिकेड्स लगाने का काम चलता रहा।
सिंचाई विभाग के ईई एसके टीकम, एसडीओ एचएल कुरैशिया, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ खरखरा, मटियामोती डैम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इधर नारागांव सहित अन्य स्थानों में पहाड़ों में होकर पानी नीचे आ रहा है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

अब तक 928 मिमी औसत बारिश
27 घंटे के बाद बारिश थमी। इस दौरान 161 मिमी औसत बारिश हुई। बालोद ब्लॉक में 207.4, गुरुर में 169.4, डौंडीलोहारा में 137.6, गुंडरदेही में 204.8 व डौंडी में 88 मिमी बारिश हुई। सीजन में अब तक 928 मिमी औसत बारिश हो चुकी है।

डैम में जलभराव की स्थिति
तांदुला डैम में 28.20 फीट यानी 58 प्रतिशत, गोंदली में 29.50 फीट यानी 75 प्रतिशत, खरखरा में 29 फीट यानी 95 प्रतिशत और मटियामोती में 21 फीट यानी 100 प्रतिशत पानी भरा है। सभी डैम में नाला, छोटी नदियों का पानी पहुंच रहा है।

पुल डूबा, कई गांवों में घुसा पानी
बारिश थमने के बाद इसका असर दिखा। बोरी, सोहतरा-परसदा, घोघोपुरी सेमरिया नाला, केरीजुंगेरा, हीरापुर-पांडेपारा बालोद पुल के ऊपर सहित अन्य स्थानों में दो से तीन फीट पानी बहता रहा। निपानी गांव के बिजली सब स्टेशन सहित गली, घरों में पानी घुस गया।

बालोद में बंद रही बिजली
गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक बालोद के 10 से ज्यादा वार्डों सहित मेड़की, बघमरा व आसपास गांवों में कई बार बिजली बंद हुई। इस संंबंध में एई एल ध्रुव ने बताया कि बारिश, तेज हवा चलने से ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरणों में फॉल्ट आने के कारण बिजली की सप्लाई प्रभावित रही।

जिले में रेड अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार को भी बालोद जिले के सभी ब्लॉक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

जानिए, जिले में ब्लॉकवार बारिश मिमी में
ब्लॉक - बारिश

  • गुंडरदेही - 892.7
  • बालोद - 1042.1
  • गुरूर - 1232.6
  • डौंडीलोहारा - 639.6
  • डौंडी - 832.9


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 11 months, now Matiyamoti Dam spill, Kharkhara Labalab, Tandula, Gondli likely to spill


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hEAsoR
via IFTTT

No comments