Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जयपुर आए कांग्रेस के विधायक, विधानसभा सत्र 14 अगस्त से होगा शुरू, तब तक होटल में ही ठहरेंगे

कांग्रेस के विधायक बुधवार को जैसलमेर से जयपुर लौट आए, लेकिन वे विधानसभा सत्र शुरू होने तक पांच सितारा होटल में ही ठहरेंगे। सियासी युद्व विराम के ऐलान के बावजूद तनाव कम नहीं हुआ है। गुरुवार को केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में विधायक दल की मीटिंग होगी, जिसमें सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच आमना सामना होगा। इस दौरान दोनाें ही गुट के विधायक भी एक दूसरे से मिलेंगे, जबकि कुछ दिनों पहले तक एक दूसरे के खिलाफ आग उगलने का काम कर रहे थे।
गौरतलब है कि राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद मंगलवार को ही जयपुर लौटे गए थे। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उन्हें भरोसा दिया गया है कि उनकी शिकायतों को दूर किया जाएगा। इस बीच कांग्रेस के विधायक जयपुर लौट चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी भी बाड़ेबंदी में रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद प्रदेश में कैबिनेट में भी फेरबदल हो सकता है, जिसमें कई नए और कुछ पुराने चेहरे शामिल किए जाएंगे।

सत्र में कोरोना पर चर्चा करेंगे : गहलोत

कल से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्र से पहले बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विधानसभा शुरू हो रही है, मुझे उम्मीद है कि इस दौरान प्रदेश में कोरोना की स्थिति और लॉकडाउन के बाद में आर्थिक रूप से जो स्थिति बनी है उसे लेकर खुलकर चर्चा कर सकेंगे।

गहलोत ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सुशासन देने में पक्ष-विपक्ष सभी का सहयोग मिलेगा और प्रदेश की जनता के अंदर नया कॉन्फिडेंस पैदा होगा। इससे पहले गहलोत ने कहा कि हमारे 100 से अधिक विधायकों ने इतना साथ दिया वह बहुत बड़ी बात है। ऐसा हिंदुस्तान के इितहास में पहले कभी नहीं हुआ।

जयपुर लौट रहे विधायकों का बस में गाना गाते वीडियो वायरल
अशोक गहलोत गुट के विधायकों का जैसलमेर से लौटते हुए बस में गाना गाते का वीडियो वायरल हो रहा है। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ और मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार रमेश बोराणा ने बुधवार को कांग्रेस विधायकों को जैसलमेर एयरपोर्ट पर सीएम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव अविनाश पांडे, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, विवेक बंसल सहित कांग्रेस के विधायकों का पट्टू ओढ़ाकर और तनोट माता का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।

जैसलमेर बाड़ेबंदी से लौटे कांग्रेस के विधायक जयपुर एयरपोर्ट पर खुशी जताते हुए।

मैंने कहा था, यह टेस्ट मैच है, ड्रॉ हो गया : विश्वेंद्र

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चली सियासी भिड़ंत को कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने टेस्ट मैच बताया था। विश्वेंद्र इस लड़ाई में गहलोत के बगावत कर पायलट के साथ दिल्ली चले गए थे। अब पायलट लौटे तो उनके साथ विश्वेंद्र सिंह भी लौट आए। लेकिन अब उनका कहना है कि दोनों के बीच टैस्ट मैच ड्रा हो गया है।

विश्वेंद्र ने कहा कि मैंने मजाकिया लहजे में इसे टैस्ट मैच कहा था लेकिन अब आलाकमान की दखल के बाद दोनों टीमें दोस्त बन गई है और हम पवेलियन लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि हम बागी नहीं है क्योंकि हमने पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कहा लेकिन हम सरकार की कार्यशैली से नाराज थे। लेकिन अब हाईकमान से मिलकर हमने सब कुछ सुलझा लिया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम-सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस सरकार की फेयरमोंट में रिलीज होगी फाइव स्टार बाड़ेबंदी-4 : पूनियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायकों द्वारा की गई मस्ती और बाड़ेबंदी-1, 2 व 3 की घनघोर बेइज्जती के बाद अब फेयरमाउण्ट में फाइव स्टार बाड़ेबंदी-4 रिलीज होगी। प्रदेश की 8 करोड़ जनता याद रखेगी कि जब जनता को जरूरत थी, तो सीएम और विधायक किस तरह से होटल में मस्ती मार रहे थे।

एक महीने साथ रहने पर उनकी पार्टी के विधायकों के सम्बन्ध अच्छे होने के गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए पूनियां ने कहा कि इसका मतलब यह है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, इनके सम्बन्ध अच्छे नहीं थे। शुरू से ही इनके अन्दर खींचतान और विग्रह था। डाॅ. पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत कहते हैं कि 100 विधायकों का एक साथ रहना हिन्दुस्तान के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।

लेकिन उनके 100 विधायक-मंत्री 32 दिन तक प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़कर होटल के बाड़े में मौज-मस्ती करते रहे, ऐसा शर्मनाक वाकया भी इतिहास में कभी नहीं हुआ। पूनियां ने सवाल उठाया कि क्या प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को फाइव स्टार होटल के बाड़े में रहने के लिए वोट दिया था। इसका जवाब मुख्यमंत्री गहलोत को जनता को देना चाहिए।

जनता से किए वादों पर कांग्रेस सरकार 1% भी खरी नहीं उतरी : रामलाल
भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब सदन में आए तो उन सब बातों का जवाब लेकर आए, जो वादे उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किए थे। उन वादों पर कांग्रेस एक प्रतिशत भी खरी नहीं उतरी है। सरकार ने संपूर्ण कर्जमाफी का ऐलान किया था, लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड वाले किसान आज तक कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिला।

और निर्माण श्रमिक योजना में बेटी की शादी में मिलने वाली राशि और स्कॉलरशिप अब तक जारी नहीं हो पाई है। अन्नपूर्णा योजना भी सरकार ने बंद कर दी। इस सरकार का एक भी काम ऐसा नहीं है कि जो जनता के हित में किया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से राजस्थान में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधियों के हौंसले बुलंद है और कई बड़े अपराधी आज भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सियासी संकट टलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे और अपनी बहन से राखी बंधवाई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iCcE56
via IFTTT

No comments