2 दिन में सबसे ज्यादा 2430 मरीज, राहत: रिकॉर्ड 2782 डिस्चार्ज हुए, जोधपुर में 193, धौलपुर में 177 व जयपुर में 121 केस
प्रदेश में कोरोना का कोहराम बदस्तूर जारी है... कोरोनाकाल मेें पहली बार लगातार दूसरे दिन 1200 से ज्यादा रोगी मिले। बुधवार को 1213 नए रोगियों के साथ कुल आंकड़ा 56,100 तक पहुंच गया। वहीं, 11 मौतें भी हुईं। मृतकों में जालौर के सर्वाधिक 3, टोंक, पाली और कोटा के 2-2, प्रतापगढ़ व दौसा का 1-1 शामिल है। अब तक कोरोना 822 की जान ले चुका है।
पिछले दो दिन में रिकॉर्ड कुल 2430 मरीज मिले हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि इन 48 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 2782 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं, जबकि 2588 की रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव आई है। बुधवार को 1331 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोना को हराने वालों की संख्या अब 41,648 तक पहुंच गई है। एक्टिव रोगियों का आंकड़ा 13,630 है।
जोधपुर में सर्वाधिक 193, धौलपुर में 177 और जयपुर में 121 नए संक्रमित सामने आए। कोटा में हालांकि स्टेट रिपोर्ट में 79 रोगी बताए गए हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने शाम तक एक सीनियर न्यूरोलाॅजिस्ट सहित 187 रोगी बताए। प्रदेश के जिन 822 की मौत हुई वे 31 जिलों से हैं। सिर्फ 2 जिले जैसलमेर और झालावाड़ ऐसे हैं जहां कोई मौत नहीं हुई। सर्वाधिक 220 मौतें जयपुर और 87 जोधपुर में हुई हैं। हनुमानगढ़ और बूंदी में सबसे कम एक-एक मौत हुई है। सबसे अधिक मरीजों वाले जिले जोधपुर में 8414 में से 6821 रिकवर हो चुके हैं।
जोधपुर में कुल मरीजों 8414 रोगियों में से 6691 अब तक स्वस्थ भी हो चुके हैं
प्रदेश में सबसे ज्यादा 8414 मरीज जोधपुर में हैं। मगर यहां अब तक 6691 रोगी ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, जयपुर में कुल 6821 मरीजों में से 4608 रिकवर हो चुके हैं। अलवर 5458 मरीजों के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है, यहां 3518 ठीक हो चुके हैं।
ट्रेंड : नए रोगियों से ज्यादा ठीक हो रहे हैं
बीते 8 दिन में 9821 नए केस आए, लेकिन 8816 रिकवर भी हुए। सिर्फ 77 रोगियों ने दम तोड़ा। यानी इन 8 दिनाें में मृत्युदर 0.78% रही, जबकि कुल मृत्युदर 1.55% से 1.46% पर आ गई। कुल रिकवरी रेट 70.54% से बढ़कर 74.23% तक पहुंच गई। यानी करीब 4% का इजाफा।
देश : 64 हजार नए मरीज, 944 मौतें, मृतक संख्या 47 हजार पार
देश में कोरोना के करीब 64 हजार मरीज और मिले हैं। कुल संक्रमित 24 लाख के करीब पहुंच गए। दो दिन में ही करीब सवा लाख मरीज जुड़ गए हैं। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को भी कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी खुद नाइक ने ट्वीट कर दी। इससे पहले अमित शाह, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी को भी कोरोना हो चुका है। 24 घंटे में 944 और मौतों के साथ मृतक 47 हजार पार हो गए। बुधवार को मृत्युदर 1.97% रही। देश में बुधवार को 56,360 लोग ठीक भी हुए। कुज 16,85,175 रिकवर हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30TrDSd
via IFTTT
No comments