Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एमपीएम हॉस्पिटल के डाॅक्टर, मेकॉज के स्टोर कीपर समेत शहर में 15 नए मरीज

बस्तर में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बस्तर जिले में 15 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन मरीजों में एमपीएम हॉस्पिटल का एक आरएमए डाॅक्टर, मेडिकल कॉलेज में कोरोना हॉस्पिटल के स्टोर में काम करने वाला एक कर्मचारी भी शामिल है। मेकॉज के अफसरों के अनुसार इसके अलावा कुछ बच्चे और युवा भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
शहर में तेजी से अब कोरोना अपने पैर पसार रहा है साेमवार को ही सनसिटी, सिंधी कॉलोनी, पंडरीपानी, अंबेडकर वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड में रहने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अभी जिस तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए अब डाॅक्टर आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब होने की आंशका जता रहे हैं। कोरोना के जानकार कह रहे हैं कि अब बस्तर जिले में कम्युनिटी स्प्रेड की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल अब जो मामले सामने आ रहे हैं उनमें वह मरीज शामिल हैं जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के प्रत्यक्ष संपर्क में आए हैं। सोमवार को ही चार ऐसे पॉजिटिव मरीज मिले हैं जो पहले मिल चुके कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे।

सबसे ज्यादा मरीज बस्तर से, नारायणपुर में सिर्फ 1
संभाग में सोमवार को कुल 44 नए मरीज मिले हैं। इनमें बीजापुर में 11, बस्तर जिले में 15, कोंडागांव में 2, नारायणपुर में 1, दंतेवाड़ा में 7, कांकेर में 4 और सुकमा में 4 मरीज शामिल हैं। बीजापुर में मिले 11 नये मरीजों में सीआरपीएफ के 5 जवान, एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी व अन्य ग्रामीण शामिल हैं। इसी तरह कोंडागांव में 2 सीआरपीएफ जवान संक्रमित मिले हैं। इसी तरह नारायणपुर में एक ग्रामीण कोराना संक्रमित हो गया है सुकमा में भी चारों पॉजिटिव मरीज ग्रामीण हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E0TfvW
via IFTTT

No comments